DDU University: बीबीए प्रथम सेमेस्टर की बची सीटों में होगा प्रवेश, देखें डिटेल
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अन्तर्गत बी०वी०ए० प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-25) में स्पॉट काउंसिलिग में बची हुई सीटों पर प्रवेश निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार के अनुसार सीट की उपलब्धता एवं वरियता क्रम के अनुसार होगा।
दिनॉक: 17-09-2024
समय: 11.00 से 01.00 बजे तक
संवर्ग: सभी संवर्ग के छात्र
अंक: 96 अंक तक

सभी प्रवेशार्थियों से अपेक्षित है कि वह यथा कार्यक्रम अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, अद्यतन स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र, तथा उनकी छायाप्रति के साथ व्यवसाय प्रशासन विभाग, महाराणा प्रताप परिसर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी "एनवायर्नमेंटल एंड अपोकैलिप्टिक इमेजिनेशन: इकोक्रिटिकल रीडिंग्स इन साउथ एशियन लिटरेचर" 19-20 सितंबर 2024 को संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर देश विदेश के विद्वान अपनी बात रखेंगे .
संगोष्ठी के दौरान कुलपति प्रो पूनम टंडन की प्रेरणा से एक नयी पहल के तहत संवाद भवन में सुरक्षित पृथ्वी, सुनहरा कल के लिए एक विशाल बैनर लगाया जाएगा, जिस पर सभी प्रतिभागी, अतिथि और विद्यार्थी हस्ताक्षर करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प लेंगे।
इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन 19 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन अध्यक्षता करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर निशि पांडे, पूर्व विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, कार्यक्रम में शामिल होंगी। बीज वक्तव्य डॉ. अक्षय कुमार, प्रोफेसर, अंग्रेज़ी और सांस्कृतिक अध्ययन विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications