बच्चों की जिद पूरी करने के लिए सीएम योगी ने किया यह काम, नन्हों ने कहा- 'थैंक यू सर'
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर हों और बच्चों से मिलकर उन पर प्यार न लुटाएं, ऐसा हो नही सकता। मंदिर प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन, गोसेवा के साथ ही बच्चों से मिलना, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछना और खूब पढ़कर आगे बढ़ने का आशीर्वाद देना मुख्यमंत्री की दिनचर्या का हिस्सा है। और हां, बच्चों से हर मुलाकात तथा हर बच्चे को सीएम की तरफ से चॉकलेट गिफ्ट मिलना तो तय ही है। इसीलिए बच्चे प्यार से उनको टॉफी बाबा भी कहते हैं।
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की संसदीय सीटों पर प्रचार के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रात्रि प्रवास प्रायः गोरखनाथ मंदिर में ही हो रहा है। चुनाव प्रचार के बाद सीएम योगी सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंगलवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर शीश नवाया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात हमेशा की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। भ्रमण के दौरान ही उनकी नजर उन बच्चों पर पड़ गई जो अपने परिवार के साथ बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने आए थे।

कुछ दूरी पर खड़े होकर कौतूहल से मुख्यमंत्री को देख रहे इन बच्चों की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब सीएम योगी ने उन्हें आवाज देकर अपने पास बुला लिया। फिर क्या था, मुख्यमंत्री ने उनके नाम पूछे कहां और किस क्लास में पढ़ते हो इसकी जानकारी ली। कुछ ही देर में सीएम योगी बच्चों के बीच हंसी ठिठोली करते हुए बिल्कुल उनके दोस्त जैसे नजर आने लगे। कुछ देर की शाब्दिक गुदगुदाहट के बाद मुख्यमंत्री ने अभिभावक के रूप के सभी बच्चों के माथे पर अपना हाथ फेरा। उन्हें खूब पढ़ने और खूब आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। विदा करते वक्त सभी बच्चों को चॉकलेट देकर उनका दिल भी जीत लिया
गोरखनाथ मंदिर परिसर के भ्रमण के क्रम में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में भी पहुंचे। यहां भोला, गौरी, नंदी, श्यामा आदि नामों की पुकार से गोवंश को अपने पास बुलाया। उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की। मंदिर की गोशाला में सीएम योगी करीब आधे घंटे तक रहे।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?












Click it and Unblock the Notifications