Chhath Puja 2024: अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य, की मंगलकामना

Chhath Puja News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: छठ महापर्व की घूम सीएम सिटी गोरखपुर में भी है। गुरुवार शाम व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। इसके साथ ही पुत्र और परिवार के लिए महिलाओं ने छठी मैया से मंगलकामना भी की। शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

महापर्व छठ पर गुरुवार को महिलाओं ने श्रद्घा और तप का निराजल व्रत रखा।दोपहर बाद नदी, तालाबों और घर के पास बने जगह पर पहुंची। सूर्य उपासना के लिए घंटों पानी में खड़ी रहीं और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

gorakhpur

इस दौरान गोरखपुर के नाथपुरम कॉलोनी, शाहपुर सहित पादरी बाजार, मोहद्दीपुर,गोरखनाथ, सूर्यकुण्ड, तारामंडल, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, गोलघर, धर्मशाला, राप्तीनगर, सहित कई जगहों पर छठ महापर्व का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

बच्चों से बुजुर्गों तक सभी में उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद सभी सिर पर गन्ना, फल की टोकरी सहित अन्य पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचे। छठी माता के पारंपरिक गीतों से पूरे माहौल गूंजता रहा।

gorakhpur

छठ भगवान भाष्कर का महापर्व है। महिलाएं तेजस्वी पुत्र के लिए छठ का कठिन व्रत रखती हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने अर्घ्य दिया। वेदियों पर पूजन-अर्चन के बाद दीप जलाए गए। दीप जलते नदी के घाट जगमगा उठे।

नाथपुरम कॉलोनी के रहने वाले नितिन बताते हैं कि मेरे परिवार में छठ पर्व कई दशकों से मनाया जा रहा। छठी मैया के आशीर्वाद से सब कुशल मंगल है। बड़े धूमधाम से यह पर्व मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+