UP Nagar Nikay Chunav Gorakhpur: जानिए आज किस वार्ड की पोलिंग पार्टी कहां से होंगी रवाना

यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गोरखपुर में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना होंगी। डीडीयू विश्वविद्यालय व सभी तहसीलों से इन्हें रवाना किया जाएगा।

nikay

Gorakhpur News: यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण चार मई को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां तीन मई यानी बुधवार को सुबह सात बजे से रवाना होंगी। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पार्टियां रवाना होंगी।

जिला निर्वाचन कार्यालय गोरखपुर से मिली जानकारी के मुताबिक, 3 मई 2023 को नगर निगम एवं नगर पंचायतों हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। नगर निगम के 827 बूथ अर्थात 192 मतदान केंद्र और 827 बूथ जो कुल 80 वार्डों में वितरित हैं इनके लिए पोलिंग पार्टी विश्वविद्यालय के संवाद भवन के पास से और वाणिज्य संकाय तथा इंजरिंग संकाय से रवाना होंगी । संवाद भवन के पास वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 20 की पोलिंग पार्टी तथा वाणिज्य संकाय से वार्ड नंबर 21 से वार्ड नंबर 60 की पोलिंग पार्टी और इंजरिंग संकाय जो उसके ठीक बगल में है उसमें वार्ड नंबर 61 से वार्ड नंबर 80 तक की पोलिंग पार्टी रवाना होगी।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। रेंडमाइजेशन के उपरांत जिन कार्मिकों को जिन बूथों पर जाना है इसकी सूची सुबह विश्वविद्यालय के गेट की एंट्री के साथ ही चिपका दी जाएगी। ऐसे पोलिंग पार्टी जो रिजर्व में होंगी उनको वहां से जाना नहीं है और उन्हें रिजर्व पंडाल और संवाद जहां पर ऐसी व्यवस्था की गई हो वहां बैठना है। जैसे-जैसे पोलिंग पार्टियां रवानगी होगी और अगर रिजर्व की आवश्यकता पड़ेगी तो उसे रिजर्व से रिप्लेस किया जाएगा। इसी प्रकार से जनपद के सातों तहसीलों से 11 नगर पंचायतों की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी गोला से तीन नगर पंचायतें गोला, बड़हलगंज और उरुवा बांसगांव से बांसगांव, चौरीचौरा से मुंडेरा बाजार, खजनी से उनवल, कैंपियरगंज से चौमुखा और पीपीगंज, सहजनवा से घाघसरा और सहजनवा । इस प्रकार तहसील मुख्यालयों से ही नगर पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होगी ऐसे मतदान कर्मी जो सीधे इन तहसीलों को नहीं जाना चाहते उनके लिए कलेक्ट्रेट प्रांगण में बस की व्यवस्था की गई है जो 7:00 बजे से 8:00 के बीच यहां से रवाना हो जाएगी यदि कोई मतदान कर्मी इन बसों से अपने तहसील तक जाना चाहता है तो वह यहां से जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+