UP Nikay Chunav 2023: जानिए कौन हैं काजल निषाद जिसे सपा ने गोरखपुर से बनाया मेयर प्रत्याशी

Nagar Nikay Chunav Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सपा ने मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने काजल निषाद को गोरखपुर से मेयर प्रत्याशी बनाया है।

kajal

Gorakhpur News: समाजवादी पार्टी ने सीएम सिटी गोरखपुर में मेयर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दो बार कैंपियरगंज विभानसभा से चुनाव लड़ चुकी काजल निषाद पर एक बार फिर विश्वास जताया है। हांलाकि विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सपा ने सामान्य सीट होने के बाद भी पिछ़ड़ी जाति पर दांव लगाया है।

जानकारों का कहना है कि सपा ने जो समीकरण साधने की कोशिश की है वह यह है कि परंपरागत वोट मिलने के साथ ही पिछड़ी जाति के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया जाए। काजल निषाद के आने से निषाद समुदाय का वोट बढ़ सकता है।

काजल निषाद काजल निषाद गोरखपुर के भौवापार की रहने वाली है। इनके पति संजय निषाद फिल्म निर्माता हैं। काजल दो बार सपा की टिकट पर कैंपियरगंज विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी है। हालांकि दोनों बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पूर्व वह 2012 में क्रांग्रेस के टिकट पर ग्रामीण विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। वह 2021 में सपा में शामिल हुई।

Recommended Video

    गोरखपुर: करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को न्यायालय में किया गया तलब

    फैसले का किया स्वागत काजल निषाद ने पार्टी हाईकमान के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मैंने मेयर पद के लिए आवेदन नहीं किया था। यह पूरी तरह से पार्टी हाईकमान का फैसला है, जिसका मैं स्वागत करती हूं। पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास किया है उस पर खरा उतरने के लिए अपना पूरा प्रयास करूंगी। गोरखपुर की जनता मुझे अपना आशीर्वाद जरुर देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+