गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, "गोवंशीय पशुओं का तस्कर गैंग" में सूचीबद्ध हुए 5 अपराधी
Gorakhpur News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "संगठित अपराधों" पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक थाना गीडा की रिपोर्ट पर एवं क्षेत्राधिकारी गीडा व पुलिस अधीक्षक उत्तरी की संस्तुति पर अपराधी अजमैन, वसीम, अंकित तिवारी, दिलशाद, मोहम्मद आमिर खान, जिनका एक विधि विरूद्ध गैंग है, को गो-तस्करी "आईआर "गोवंशीय पशुओं का तस्कर गैंग" के रूप में सूची बद्ध किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त गैंग का लीडर अजमैन स्वयं है । सभी उपरोक्त अपराधियों द्वारा एक साथ मिलकर अपराध जगत में गोतस्करी व अन्य आपराधिक कृत्य किया जाता है । इनके आपराधिक कृत्यों से आम जनमानस में भय एवं आतंक व्याप्त है । यह गैंग अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु अपराध करने का अभ्यस्त है । इस गैंग के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गैंग को "आई0आर0 42/2025 "गोवंशीय पशुओं का तस्कर गैंग" में सूचीबद्ध किया गया ।

*"आई0आर0 42/2025 "गोवंशीय पशुओं का तस्कर गैंग" के अपराधियों का नाम पता व आपराधिक इतिहास-
1. अजमेन पुत्र जम्मन निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़*
2. वसीम पुत्र हजारी निवासी बदला चौराहा बंजारन टोला थाना हरदत्त नगर गिरण्ट जनपद श्रावास्ती
3. अंकित तिवारी पुत्र राम श्रृगांर निवासी ककरापार थाना जहागीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर
4. दिलशाद पुत्र मखन्चचू निवासी मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
5. मोहम्मद आमिर खान पुत्र कमालुद्दीन निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़












Click it and Unblock the Notifications