Gorakhpur News: चोरों ने उड़ा रखी थी लोगों की नींद, गोरखपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 7 को किया गिरफ्तार
Gorakhpur Police Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 6 चोरों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को पैर में गोली लग गई, जिसका उपचार अस्पताल में कराया गया।
गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने बताया कि मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण सफीक उर्फ कोइल ,अलीजान उर्फ छोटू, जान मोहम्मद ,नितीश उर्फ शुभम वर्मा, विकास सिंह, अरूण कुमार व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 24 अदद मोबाइल, चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद देशी तंमचा .315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 25/26 फरवरी की रात्रि गश्त के दौरान थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो मोटरसाईकिल सवार कुल 07 व्यक्ति बैरियर तोड़कर भाग रहे थे। पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। जिनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्यवाही में 01 व्यक्ति घायल हो गया पूछताछ में उसने अपना नाम शफिक शेख उर्फ कोईल बताया साथ में अन्य 06 अभियुक्तों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया।
एसपी सिटी ने बताया कि ये जिले के अलग अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिल और मोबाइल चुराने का काम करते थे। जिसके खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज है।
Gorakhpur News: युवाओं को करियर विकल्पों पर जागरूक करने के लिए DDU University ने किया यह खास काम
एसपी सिटी ने कहा उच्चाधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लगातार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम जारी है। अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications