Gorakhpur News: युवाओं को करियर विकल्पों पर जागरूक करने के लिए DDU University ने किया यह खास काम
DDU university Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: युवाओं को करियर की नई संभावनाओं से परिचित कराने और उन्हें सही दिशा दिखाने के उद्देश्य से मेधा ने दीन दयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के संयुत तत्वावधान में करियर चौपाल का सफल आयोजन किया। इस अनोखी पहल के तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत कर उन्हें करियर से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. शांतनु रस्तोगी (प्रो-वाइस चांसलर, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय) रहे।करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा मेधा के समन्वयक प्रो. आलोक कुमार गोयल के कुशल मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधा की करियर प्रोग्रेशन मैनेजर स्वाति सिंह ने एंटरटेनमेंट और जर्नलिज़्म के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और आवश्यक कौशल पर चर्चा की।

मास्टर शेफ सीजन 2 की फाइनलिस्ट हीरल अग्रवाल ने फूड इंडस्ट्री में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों और उसमें सफलता पाने के जरूरी पहलुओं को साझा किया। वहीं, सहायक प्रोफेसर खुशबू वर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के अवसरों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। मेधा के स्वारंभ टीम के एक्सपर्ट ने फ्रीलांसिंग में करियर बनाने के टिप्स दिए।
इस अवसर पर मेधा टीम से श्री पीयूष गुप्ता, श्री अंशल, दिव्या तथा शमीम जी भी उपस्थित रहे। चौपाल में तकरीबन 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने करियर से जुड़े सवाल पूछे। यह कार्यक्रम मेधा सेंटर, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ छात्रों को विभिन्न करियर मार्गों को समझने और अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लेने का अवसर मिला।












Click it and Unblock the Notifications