World Cancer Day: ये हैं कैंसर होने की मुख्य वजहें, विशेषज्ञ की खास बातें बदल देंगी आपका जीवन
World Cancer Day Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: देश में कैंसर रोगियों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने कैंसर रोग और इससे बचाव के उपायों पर फातिमा हॉस्पिटल गोरखपुर की स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ.सहना पुन्नेषेट्टी (एम.एस., एम.सी.एच.) से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
समय से पहले लोगों को जागरूक कर सके
डॉक्टर सहना ने कहा कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। लेकिन इससे बचाव भी किया जा सकता है। विश्व में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यह है कि हम समय से पहले लोगों को जागरूक कर सके और इससे बचाव के उपायों को अपना सकें। उन्होंने कहा कि भारत में भी कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विश्व में भारत तीसरे पायदान पर है जहां ऐसे मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।

यह है कैंसर होने की मुख्य वजह
डॉक्टर सहना ने कैंसर होने की मुख्य वजहों में जीवन शैली और दिनचर्या का अनियमित होना बताया है। आज से 1
आज से 10 साल पहले जो दिनचर्या थी वो बदल चुकी है। आज के लोग शारीरिक मेहनत कम कर रहे है। पहले की तरह साइकिल का, सीढ़ियों का प्रयोग बहुत कम हो गया है। लोग खाने में फास्ट फूड ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। ये सारी चीजें कैंसर को बढ़ावा देती हैं।
ये हैं कैंसर होने की मुख्य वजहें, विशेषज्ञ की खास बातें बदल देंगी आपका जीवन शारीरिक गतिविधि कम होने मोटापा भी बढ़ रहा है। औसत से ज्यादा मोटापा भी कैंसर को जन्म देता है। उन्होंने बताया कि कुछ कैंसर पुरुषों में तो कुछ महिलाओं में ज्यादा होता है। कुछ कैंसर किसी एज ग्रुप में होता है।
महिलाओं से की यह खास अपील
महिला खुद के स्वास्थ्य के प्रति कम जागरूक होती हैं। स्त्री कैंसर पर चर्चा भी महत्वपूर्ण हैं। कुछ के लक्षण पहले पता चल जाते हैं। जैसे घबराहट, रक्तस्राव, आदि। ऐसा होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वजन घटना, पेट में पानी लगना ये भी लक्षण हैं। इसके जांच है। तत्काल जांच कराकर अगर उपचार समय पर किया जाए तो इसका निदान संभव है।












Click it and Unblock the Notifications