योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर आयोजित हुआ यह खास कार्यक्रम, विधायक ने कही ये बातें

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में खोराबार ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह और महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह ने कुछ बच्चों का अन्नप्राशन भी किया और आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में जितने विकास के कार्य हुए हैं वह देश के आजादी के बाद से कभी नहीं हुए थे लेकिन एक संन्यासी के साथ एक उत्कृष्ट नेता के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का अभूतपूर्व विकास किया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने सेवा सुरक्षा और सुशासन कायम कर सबका साथ और सबका विकास की अपनी परिकल्पना को साकार किया है।

gorakhpur

Gorakhpur News: नगर आयुक्त की खास पहल से गोरखपुर की इस जगह को मिलेगा हेरिटेज लुक, दिए यह निर्देश
उन्होंने आगे कहा कि जिस गोरखपुर की पहचान इंसेफेलाइटिस मच्छर और माफियाओं से होती थी आज वही गोरखपुर विकास का मॉडल बनाकर पूरे देश में उदाहरण पेश कर रहा है बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक प्रतिदिन गोरखपुर आ रहे हैं और यहां पर बने नौका विहार के साथ ही वर्षों से उपेक्षित आस्था के विभिन्न केंद्रों को विकसित कर जहां एक ओर आस्था का सम्मान किया है वहीं दूसरी ओर पर्यटन के केन्द्र बनाकर इससे बहुत से लोगों को रोजगार का सृजन भी कराया है।

गोरखपुर में सड़कों का जाल बिछाकर जहां आगमन को सुगम बनाने का कार्य डबल इंजन सरकार ने किया है वहीं दूसरी तरफ गीडा में उद्योगों को बढ़ावा देकर गोरखपुर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनाने का कार्य भी किया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार के साथ मिलकर माफियाओं और गुंडों पर नकेल कसकर व्यापारी को व्यापार का एक सुरक्षित माहौल देने का कार्य किया है। शिक्षा, चिकित्सा सहित रेल सेवा और वायु सेवा में भी अभूतपूर्व सुधार हुए हैं जिसको लोगों समझ भी रहे हैं। आज हर धर्म और संप्रदाय के लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ अपने-अपने पर्व और त्यौहार मनाते हैं वरना यही गोरखपुर हैं जिसे दंगों की आग में भी झुलसाने का कार्य पूर्व में अराजक तत्वों द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने सभी क्षेत्रवासियों की तरफ से आभार व्यापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर के अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अरुणराय, दिनेश सिंह, महेंद्र पासवान रामेश्वर विश्वकर्मा अजय श्रीवास्तव खंड विकास अधिकारी सहित ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+