Gorakhpur News: नगर आयुक्त की खास पहल से गोरखपुर की इस जगह को मिलेगा हेरिटेज लुक, दिए यह निर्देश
Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिला पूरे प्रदेश में अपनी खास पहचान रखता है। यह सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है। विकास कार्यों की बात करें तो यहां लगातार कुछ न कुछ निर्माण कार्य देखने को मिल रहे हैं। गोरखपुर शहर का हृदय स्थल कहे जाने वाले गोलघर में स्थित इंदिरा बाल बिहार को नया रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। इन कार्यों का बुधवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आइए जानते हैं नगर आयुक्त ने यहां हो रहे कार्यों को लेकर क्या आवश्यक निर्देश दिए।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं मुख्य अभियंता संजय चौहान द्वारा इंदिरा बाल विहार पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएनडीएस यूनिट-42 के लोग उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा इंदिरा बाल बिहार के विभिन्न स्थानों पर ग्लो साइन बोर्ड लगाने , नगर नियम की ब्रांडिंग करने व हेरिटेज लुक देने का निर्देश दिया गया। इंदिरा बाल बिहार के दोनों एंट्री गेट पर फूड स्ट्रीट पेंटिंग वह फूड स्टेट थीम बनाने हेतु भी निर्देश दिया गया इंदिरा बाल विहार के सभी फास्ट फूड दुकानों के से डिजाइन करने से नेम बोर्ड करने एवं से फसाद लाइटिंग करनी है । इसके अलावा फुटपाथ सीवर पाइप नाली एवं रोड बनाने के संदर्भ में चर्चा की गई ।
क्या है हेरिटेज लुक
हेरिटेज लुक, या हेरिटेज स्टाइल, एक सजावट की शैली है जो अतीत से प्रेरणा लेती है, ऐतिहासिक तत्वों, शिल्प कौशल और पारंपरिक सौंदर्यशास्त्र को अपनाती है, जिससे एक कालातीत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध माहौल बनता है।












Click it and Unblock the Notifications