'ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा, यूपी में योगी आदित्यनाथ बा...,' रवि किशन ने विपक्ष से कहा- जिदंगी झंड बा...

गोरखपुर, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। बीजेपी के कार्यालयों में पार्टी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। रंगों के साथ होली खेली जा रही है। इस बीच बीजेपी सांसद रवि किशन ने नेहा सिंह राठौर के 'यूपी में का बा' गाने का करारा जवाब देते हुए विपक्ष पर प्रहार किया है। रवि किशन ने कहा गाना सुनते हुए कहा, ''विपक्ष के लिए कहना चाहूंगा, "ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा...उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा।''

up election results 2022 only Yogi Adityanath ba in Uttar pradesh says bJP mp ravi kishan

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सोच लिया कि राम राज्य लाना है और राम राज्य की शुरूआत हो गई है। एक नया उत्तर प्रदेश, एक नया भारत उस दिशा में प्रदेश की जनता ने भविष्य चुना है। रवि किशन ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के साथ मिठाई बांटी। उन्होंने कहा, ''मोदी जी की यह शिक्षा कि पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों को हमेशा जमीन पर काम करना चाहिए, हमें यह जीत दिलाई है। यह राम राज्य की शुरुआत है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+