CM YOGI: जनता दरबार में 'बच्चों को दुलार' और 'अधिकारियों को फटकार' लगाते नजर आए सीएम योगी
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मंगलवार गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में दूर- दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम योगी के दो रुप देखने को मिले। एक तरफ सीएम योगी ने जहां जनता दरबार में परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलार किया तो वहीं फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई एंव आवश्यक निर्देश दिए।
सीएम ने सुनी फरियाद
मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों से आए फरियादी सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम योगी जनता दरबार में आए मानों फरियादियों को उनकी समस्या का समाधान मिल गया। सीएम योगी ने खुद एक- एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं जानी।

सीएम ने फरियादियों को दिया आश्वासन
सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुन उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का त्वरित और उचित समाधान किया जाएगा। सभी को न्याय मिलेगा।
फरियादियों ने की यह मांग
जनता दरबार में आए फरियादियों ने सीएम योगी से कई मांग की। जिसमें सर्वाधिक मामले इलाज के लिए धन की मांग व भूमि पर अवैध कब्जे के निस्तारण की रही।
अधिकारियों को दिए यह निर्देश
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की सेवा सर्वोपरि है। इनकी प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। किसी को भी न्याय के लिए परेशान न होना पड़े। स्थानीय स्तर पर ही इनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनका हल निकाला जाए।
बच्चों को किया दुलार
सीएम ने परिजनों के साथ आए छोटे बच्चों को दुलार किया। इस दौरान सीएम ने उन्हें टॉफी व चॉकलेट भी वितरित की।
परंपरागत दिनचर्या का पालन
सीएम ने मंगलवार को भी अपनी पारंपरिक दिनचर्या का पालन करते हुए ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसी दौरान सीएम ने गौ सेवा भी की।












Click it and Unblock the Notifications