CM YOGI: गोरखपुर में चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति पर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर यहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं को समय से पूरा करें। परियोनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई बहाना बनाकर परियोजनाओं को लंबित रखना भी उचित नहीं है। इसके साथ ही गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

cm

सीएम योगी ने वर्तमान समय में गोरखपुर में हो रहे पैडलेगंज-नौसढ़ सिक्सलेन फ्लाईओवर, जेल रोड बाईपास, खजांची फ्लाईओवर, सैनिक स्कूल, आयुष विश्वविद्यालय आदि परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने कहा कि आमजन को पर्याप्त व समय से बिजली मिलती रहे। इसमें कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए। किसी प्रकार की समस्या आए तो उसे तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं की प्रगति की निगरानी करें।

सीएम योगी ने गोरखपुर की समस्या जल निकासी को लेकर भी अधिकारियों को खास निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम को जल निकासी के कार्यों की गति और बढ़ा देनी चाहिए। एक बेहतर योजना के तहत कही भी जल जमाव न हो इसका ध्यान रखा जाए। बैठक में मंडलायुक्त अनिल कुमार ढींगरा, आइजी रेंज जे रविन्द्र गौड, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+