Nagar Nikay chunav 2023: पूर्वांचल में निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह गोरखपुर, महराजगंज व देवरिया में जनसभाएं करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इन जनसभाओं से सीएम नगर निकाय चुनाव का पूर्वांचल में शंखनाद करेंगे।

cm

Nagar Nikay chunav 2023: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान सीएम जनपदवासियों को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही सीएम 9 अप्रैल को जनसभा कर पूरे पूर्वांचल में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे।

सीएम योगी नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले गोरखपुरवासियों को बड़ी सौगात दे रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर वह गोरखपुर में 1045.66 करोड़ रुपये की लागत वाले 258 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण व 333.85 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे । इसके साथ ही गोरखपुर में रोड कनेक्टिविटी, बाढ़ सुरक्षा, सीवरेज, शैक्षिक संस्थानों में एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास, स्वास्थ्य अवस्थापना, मिनी स्टेडियम, रेल ओवरब्रिज, पर्यटन विकास के कार्यो को और बढ़ावा मिलेगा।

Recommended Video

    गोरखपुर: ध्वजारोहण व आतिशबाजी कर बीजेपी कार्यालय पर मनाया गया स्थापना दिवस

    ऐसा माना जा रहा है कि सीएम नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले गोरखपुर से इस चुनाव का पूरे पूर्वांचल में शंखनाद करेंगे। इसके ठीक बाद ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस दो दिवसीय दौरे पर सीएम महराजगंज व देवरिया को भी विकास परियोजनओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही सीएम कई जनसभाओं को संबोधित कर नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए अपील करेंगे।

    गोरखपुर, देवरिया व महराजगंज में जनसभा का आयोजन वह भी ठीक नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा को और मजबूती दे सकता है। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश लाल का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर सहित पूरे पूर्वाचल की सूरत बदली है। विकास कार्यो ने गति पकड़ी है जिसका आगामी चुनाव पर भाजपा के लिए सकारात्मक असर रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+