जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाना हमारी प्राथमिकता

Janta Darbar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज और विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है।

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में सीएम योगी ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज और विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा 300 से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि हर समस्या का त्वरित और संतोषजनक तरीके से समाधान किया जाएगा। इस दौरान कुछ 'दिव्यांगजन' जनता दर्शन के लिए एक तिपहिया साइकिल का अनुरोध करने आए। उनकी समस्या जानने के बाद मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद व्यक्तियों को ट्राइसाइकिल या मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

तो वहीं, सीएम योगी ने निर्देश दिए कि मानसिक रूप से अक्षम लोगों को प्रमाण पत्र देने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। जनता दरबार में कई लोग अपनों के गंभीर इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और गरीब के साथ खड़ी है। उन्होंने ऐसे सभी फरियादियों के प्रार्थनापत्र पर संबंधित जिले के प्रशासन को जल्द रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। कहा कि समय से इस्टीमेट बनाकर शासन को उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी के इलाज में देरी न हो।

Recommended Video

    UP Diwas पर बोले CM Yogi Adityanath, कहा-यूपी में जन्म लेना गौरव की बात | वनइंडिया हिंदी

    कई महिलाएं जमीन की शिकायत लेकर पहुंची थीं, जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन कब्जा करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में जमीन विवाद और थाने से जुड़े सर्वाधिक मामले आने पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई और कहा कि कहीं न कहीं थाने और तहसील स्तर पर इसे लेकर लापरवाही हो रही है। समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर मंदिर पहुंचे लोगों के पास मुख्यमंत्री खुद बारी-बारी पहुंचे। सभी की शिकायतें सुनीं और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+