UP Budget 2025: बजट से पहले वित्त मंत्री की शिव आराधना, जनता को लेकर जानिए क्या कहा?
UP Budget 2025 Suresh Khanna Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गुरुवार 11 बजे सदन में बजट पेश करेगी। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना इस बजट को पेश करेंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने से पहले पूजा अर्चना की।
बजट से पहले शिव आराधना
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में सदन की कार्रवाई में हिस्सा लेने से पहले अपने घर पर विधि विधान से भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए।

UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान, यूपी के आर्थिक विकास को ऐसे मिल सकती है रफ़्तार
मीडिया से की बात
तत्पश्चात उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बजट और उत्तर प्रदेश की जनता को लेकर कई खास बातें कहीं।
जनता का हित सर्वोपरि
वित्त मंत्री ने कहा कि जनता की सेवा हमारी प्राथमिकता है। सरकार के लिए जनता का हित सर्वोपरि है।सब कुछ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के कल्याण के लिए है।
सभी के लिए है बजट
उन्होंने कहा कि आने वाला बजट समावेशी है। समाज के हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
UP Budget 2025 Live: योगी सरकार आज सदन में पेश करेगी बजट, मिल सकती हैं ये सौगातें
प्रदेश को मिलेगी नई दिशा
उन्होंने कहा कि निःसंदेह प्रस्तुत होने वाला बजट उत्तर प्रदेश को एक नई गति और दिशा प्रदान करेगा। प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications