UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान, यूपी के आर्थिक विकास को ऐसे मिल सकती है रफ़्तार
Uttar Pradesh Budget 2025 Latest News: उत्तर प्रदेश का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो चुका है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार सदन में बजट प्रस्तुत करेगी। यह बजट लगभग 8 लाख करोड़ रुपए का होगा, जो प्रदेश के विकास की एक नई रूपरेखा तैयार करेगा। इस बजट में मेट्रो, एक्सप्रेस वे, बौद्ध सर्किट सहित कई बड़े तोहफे मिल सकते हैं। आइए उन योजनाओं पर एक नजर डालते हैं जिनका योगी सरकार कल ऐलान कर सकती है।
उत्तर प्रदेश का प्रस्तुत होने वाला बजट प्रदेश की हर क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को देखते हुए है। इसमें जो महत्वपूर्ण सौगात मिल सकती है उनमें एक्सप्रेस वे भी है। सरकार दो नए एक्सप्रेस वे दे सकती है। जिसमें पहला विंध्य एक्सप्रेस-वे जो प्रयागराज से मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र तक 320 किमी लंबा होगा। तो दूसरा विंध्य लिंक एक्सप्रेस-वे जो चंदौली से गाजीपुर तक होगा। इसके साथ ही सात जिलों को जोड़कर राज्य राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर वाराणसी-प्रयागराज क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार संभल में जिला मुख्यालय की जगह बदलने का प्रस्ताव पास कर सकती है। युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने के लिए बजट का प्राविधान होगा। प्राइवेट ट्यूबवेलों पर मुफ्त बिजली का वादा पूरा किया जा सकता है।
लखनऊ में मेट्रो रेल के विस्तार के लिए बजट दिया जा सकता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ,मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज और चित्रकूट में यात्री सुविधा, बौद्ध सर्किट को विकसित करने के लिए बजट में प्रावधान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications