Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई तो youtube देखकर खुद ही कर रही थी डिलीवरी, दोनों की मौत

Gorakhpur news, गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में जच्चा-बच्चा की मौत का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला अविवाहित थी और यूट्यूब देखकर खुद ही बच्चे की डिलीवरी कर रही थी। कमरे में ही जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतका के मोबाइल पर यूट्यूब में बच्चा जनने का वीडियो चलता देखा तो दंग रह गई।

कमरे से रिस रहा था खून

कमरे से रिस रहा था खून

मामला गोरखपुर के कैंट इलाके का है। रवि उपाध्याय नाम के शख्स ने अपने घर के ऊपरी हिस्से को बहराइच की रहने वाली युवती को चार दिन पहले किराए पर दिया था। युवती गर्भवती थी और उसने कहा था कि कुछ दिन में उसकी मां भी आ जाएगी। रविवार को दूसरे किराएदार ने बताया कि उस कमरे से खून रिस रहा है। मकान मालिक रवि उपाध्याय ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर रवि राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ युवती और नवजात की लाश पड़ी मिली।

मोबाइल में यूट्यूब पर बच्चा जनने का वीडियो चल रहा था

मोबाइल में यूट्यूब पर बच्चा जनने का वीडियो चल रहा था

दोनों की लाश के पास मोबाइल में यूट्यूब पर बच्चा जनने का वीडियो चल रहा था, जिसे देखते ही पुलिस को माजरा समझने में देर नहीं लगी। पुलिस ने उसके मोबाइल से घरवालों का नंबर तलाश कर बातचीत की तो पता चला कि वो अविवाहित थी। बहराइच की रहने वाली युवती के परिजनों को पुलिस ने बुलाया है। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।वहीं, सबूत के साथ छेड़छाड़ न हो इसलिए कमरे को सील कर दिया गया है।

प्रेम संबंधों में हुई गर्भवती, नहीं करना चाहती थी गर्भपात

प्रेम संबंधों में हुई गर्भवती, नहीं करना चाहती थी गर्भपात

कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया युवती अविवाहित थी और प्रेम संबंधों में पड़कर वह गर्भवती हो गई। हालांकि, वह वो गर्भपात नहीं कराना चाहती थी लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। लोकलाज के डर से वो बहराइच से गोरखपुर आ गई। यहां भी किसी डॉक्टर के पास न जाकर वह अलग-अलग किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। उसने खुद ही प्रसव कराने की कोशिश की, लेकिन बहुत ज्यादा रक्तस्राव के कारण उसकी जान चली गई और बच्चा भी नहीं बच सका। अगर परिजन इस मामले में तहरीर देते हैं तो अविवाहित युवती को मां बनाने के बाद छोड़ने वाले प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+