आज़ादी का अमृत महोत्सव: गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी के 75वें वर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए कुलपति प्रो. राजेश सिंह के द्वारा सभी विभागों से बेहतर कार्यक्रम कराने

गोरखपुर,10 अगस्त: बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी के 75वें वर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए कुलपति प्रो. राजेश सिंह के द्वारा सभी विभागों से बेहतर कार्यक्रम कराने की अपील की थी। इसी क्रम में अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने आज तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा के दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, वंदे मातरम एवम् भारत माता की जय के उद्घोष के साथ छात्रों का जोश व जुनून देखने योग्य था।

tiranga

अंग्रेजी विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय शुक्ला व विभाग के अन्य शिक्षकों की अगुवाई में छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा की निकाली गई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय शुक्ला ने सभी छात्रों को एक -एक तिरंगा देते हुए कहा कि यह तिरंगा हमारी आन, बान और शान है तथा इसकी गरिमा को बनाये रखने में हम सभी को योगदान देना होगा। उन्होंने छात्रों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे को अपने घर पर फहराने की अपील की।आजादी की लड़ाई की महत्वपूर्ण तिथियों व योद्धाओं को याद किया जाएगा, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। जिससे हमारी आने वाली युवा पीढ़ी प्रेरित हो सके।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के "हर घर तिरंगा अभियान" अभियान के अंतर्गत अंग्रेजी विभाग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 22 जुलाई को विभाग के सभी प्रोफेसर, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राओं ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा को डीपी पर लगाया था तथा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर शिक्षकों एवं छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया था। 27 जुलाई को सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने अपने लोकेशन पर तिरंगा को पिन करके ई सर्टिफिकेट प्राप्त किया था।

इस अवसर पर हुमा जावेद सब्जपोष, प्रोफेसर आलोक कुमार, प्रोअवनीश राय, डॉ पंकज कुमार सिंह , डॉ संजीव विश्वकर्मा, डॉक्टर शायका तंजील के साथ छात्र कमेटी के सदस्य नितेश सिंह, संगम चतुर्वेदी, सोनल यादव, रजनीश दुबे एवं पीयूष सिंह तथा बड़ी संख्या में अन्य छात्र उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+