IRCTC Tour Package: इस शानदार टूर पैकेज पर करें रामेश्वरम,मल्लिकार्जन की सैर
भारतीय रेल ने पर्यटन की इच्छा रखने वाले यात्रियों के लिए एक टूर पैकेज की घोषणा की है। यह टूर पैकेज रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन, बालाजी दर्शन के लिए है। गोरखपुर से स्वदेश दर्शन ट्रेन 14 नवंबर को चलेगी और 22 नवंबर को वापस आएगी
IRCTC News Gorakhpur: भारतीय रेल ने पर्यटन की इच्छा रखने वाले यात्रियों के लिए एक टूर पैकेज की घोषणा की है। यह टूर पैकेज रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन, बालाजी दर्शन के लिए है। गोरखपुर से स्वदेश दर्शन ट्रेन 14 नवंबर को चलेगी और 22 नवंबर को वापस आएगी। इस पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।

आईआरसीटीसी के मुताबिक, इस टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति 17,640 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही जो लोग एक बार में यह पैसा नहीं देना चाहते उनके लिए किस्त की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसमें 615 रुपये प्रति माह की किस्त देनी होगी। स्वदेश दर्शन यात्रा के लिए यात्री गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई से इस ट्रेन को पकड़ सकते हैं।
देश में कई खूबसूरत जगहें हैं। उनमें रामेश्वरम,मल्लिकार्जुन भी शामिल हैं। यहा की प्राकृतिक सुदंरता मन मोह लेती है। आईआरसीटीसी रामेश्वरम, मदुरई, मल्लिकार्जुन और तिरुपति बालाजी सहित दक्षिण भारत के अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगा।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन देश के कई राज्यों के यात्रियों के लिए टूर पैकेज उपलब्ध कराता है। इसी क्रम में आईआरसीटीसी रामेश्वरम व मल्लिकार्जुन के लिए टूर पैकेज की व्यवस्था की है।
टूर पैकेज में दक्षिण भारत के कई पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा यात्रा के दौरान मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications