Indian Railway: रेलवे ने इन ट्रेनों को किया शार्ट टर्मिनेट, यहां देखें पूरी अपडेट
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु छपरा स्टेशन यार्ड में किये जाने वाले इंजीनियरिंग कार्य के फलस्वरूप गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
शार्ट टर्मिनेशन - वाराणसी सिटी से 22 से 30 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी। - सोनपुर से 22 से 30 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05247 सोनपुर-छपरा मेमू अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर छपरा कचहरी में यात्रा समाप्त करेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
- छपरा से 22 से 30 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया से चलायी जायेगी।
- छपरा से 22 से 30 अगस्त, 2023 तक चलने वाली 05248 छपरा-सोनपुर मेमू अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर छपरा कचहरी से चलायी जायेगी।
ब्रेक डाउन क्रेन का सफल परीक्षण रेलवे प्रशासन द्वारा निरन्तर गाड़ियों के अनुरक्षण कार्य में उन्नत तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मऊ कोचिंग डिपो में 140 टन भार उठाने की क्षमता के ब्रेक डाउन क्रेन का सफल परीक्षण किया गया। क्रेन की मऊ में उपलब्धता से शाहगंज, वाराणसी, प्रयागराज एवं छपरा तक के खंडों में राहत कार्यों में काफी उपयोगी होगी। इस प्रकार का क्रेन केवल पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर, उत्तर रेलवे के लखनऊ एवं पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications