गोरखपुर की शिवांगी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IIT Kanpur में हुआ चयन, शिक्षा के क्षेत्र में कर चुकी हैं ये कमाल

Success Story Shivangi Srivastava DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा शिवांगी श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठित आईआईटी कानपुर के बायोलॉजिकल साइंसेज एवं बायो इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी कार्यक्रम के लिए चयनित होकर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है । उक्त कार्यक्रम के लिए इनका चयन दो राउंड साक्षात्कार के बाद हुआ है। आईआईटी कानपुर में शिवांगी डॉक्टर अनुष्मिता साहू एवं डॉ रॉबर्ट सोनोवाल के निर्देशन में अपना शोध कार्य करेंगी।

बेटी पर मुझे नाज है

शिवांगी के पिता उमाशंकर श्रीवास्तव रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर देवरिया में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत थे एवं माता सीमा श्रीवास्तव गृहिणी है।बेटी की इस उपलब्धि पर माता -पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनके पिता उमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि आज बेटी ने एक बार फिर गर्व की अनुभूति कराई है। बेटी पर मुझे नाज है।

shivangi srivastava

हासिल कर चुकी हैं ये उपलब्धियां

शिवांगी श्रीवास्तव ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से ही स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। इसके पूर्व शिवांगी का चयन गेट 2024 की परीक्षा में 914 रैंक के साथ एवं गेट 2025 की परीक्षा में 123 रैंक के साथ हो चुका है। यूजीसी सीएसआईआर नेट जेआरएफ परीक्षा में भी शिवांगी ने दिसंबर 2023 में 92 रैंक एवं दिसंबर 2024 में 86 रैंक हासिल की है। यहां यह भी विदित है की शिवांगी स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा एवं स्नातक प्रथम वर्ष की भी टॉपर रही है। जिसके लिए इन्हें स्वामी शिवानंद मेमोरियल छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जा चुका है। वनस्पति विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर कार्यक्रम के दौरान ही विगत वर्ष काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी उत्तर प्रदेश द्वारा शिवांगी को समर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चयनित किया गया था । जिसमें डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव एनबीआरआई लखनऊ के कुशल मार्ग निर्देशन में शोध कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ वर्तमान में चतुर्थ सेमेस्टर में शिवांगी न्यूट्रास्यूटिकल ऑप्शनल पेपर के अंतर्गत मेथी दानों के न्यूट्रास्यूटिकल वैल्यू पर अपना शोध कार्य डॉ राकेश पांडे एवं प्रोफेसर वशिष्ठ नारायण पांडे के निर्देशन में आगे बढ़ा रही है ।

गौरवपूर्ण क्षण

इनके चयन से पूरे विभाग में हर्ष का वातावरण है इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार द्विवेदी ने हर्ष प्रकट करते हुए शोध एवं पेटेंट्स कार्यों को आगे बढ़ाने एवं राष्ट्रहित में शोध कार्य को करने का आशीर्वाद दिया शिवांगी की इस उपलब्धि पर विभाग के अन्य शिक्षकों प्रोफेसर वशिष्ठ नारायण पांडे प्रोफेसर पूजा सिंह, डॉक्टर अभय कुमार, डॉक्टर रामवंत गुप्ता, डॉ अशोक कुमार, डॉ दीपा श्रीवास्तव, डॉक्टर तूलिका मिश्रा, डॉ राजवीर सिंह चौहान डॉक्टर स्मृति डॉक्टर कुमारी सुनीता , डॉ वीरेंद्र कुमार ,मधुकर डॉ राकेश पांडे , डॉक्टर साहिल महफूज एवं डॉ प्रियंका भारती ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विभाग के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया एवं इससे अन्य छात्रों के प्रेरित होने की आशा व्यक्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+