Success Story: पिता के हौसलों से भरी उड़ान, कड़ी मेहनत के बाद रिया ने हासिल किया यह मुकाम
Success Story Volleyball Player Riya Tripathi: कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छा शक्ति और जुनून से सब कुछ संभव हो सकता है। आज इसका जीता जगता उदाहरण हैं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम की खिलाड़ी रिया त्रिपाठी। संसाधनों के अभाव व समाज के तानों के बाद भी रिया ने कभी हिम्मत नहीं हारी। पिता और परिवार के सपोर्ट से रिया ने वॉलीबाल खेल के प्रति अपने जुनून को कायम रखा और आज कई नेशनल गेम्स का हिस्सा बन चुकी हैं। रिया त्रिपाठी ने वन इंडिया हिन्दी से खास बातचीत में अपने अब तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की।
मूलरूप से अंबेडकर नगर की रहने वाली हैं रिया त्रिपाठी वर्तमान समय में गोरखपुर रह रही हैं और उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम का हिस्सा हैं। लेकिन रिया मुलरुप से अंबेडकर नगर के मालीपुर की रहने वाली हैं। रिया त्रिपाठी के पिता विपिन त्रिपाठी इलेक्टिसियन हैं। रिया के पिता की नौकरी काफी समय तक बहराइच के कारण रिया काफी समय तक बहराइच भी रह चुकी हैं। इनकी माता रेखा त्रिपाठी गृहिणी हैं।

यह है शिक्षा रिया त्रिपाठी वर्तमान समय में अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से ग्रेजुएशन कर रही हैं। यह उनका अंतिम वर्ष हैं। उन्हाेनें बहराइच से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की।
Success Story: कभी एक पैसे के लिए भी रहना पड़ता था मोहताज, कड़े संघर्ष से खड़ा किया करोड़ों का Empire चौथी कक्षा से ही खेल रही हैं वॉलीबाल रिया बताती हैं कि वह कक्षा चार से ही वॉलीबाल खेल रही हैं। तब लड़कियों को उतना नहीं खेलने दिया जाता था। मैं स्कूल में ही खेलती थी।
जब हार रहीं थी हिम्मत बात कक्षा आठवीं की है। रिया की रुचि वॉलीबाल में बढ़ रही थी। तब समाज की रुढ़ियां रिया का रास्ता रोकने लगी। वह हिम्मत हारने लगी। तब उसके पिता और परिवार के लोगों का साथ उसे मिला। पिता के हौसलों ने दी उड़ान रिया बताती हैं कि उनके पिता और परिवार उनकी सबसे बडी ताकत हैं। उनके पिता के सपोर्ट से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंची हैं।
यह हैं उपलब्धियां इतनी कम उम्र में कई उपलब्धियां रिया के नाम हैं। रिया उत्तर प्रदेश की टीम से जूनियर नेशनल चैपियनशिप वेस्ट बंगाल 2021,खेला इंडिया और जूनियर नेशनल दोनों खेला पंचकूला हरियाणा 2021, महराष्ट्र सांगली में यूथ नेशनल 2022, यूथ नेशनल मध्य प्रदेश 2022 खेल चुकी हैं।
कर रही कड़ी मेहनत इतनी कम उम्र में रिया के नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं। रिया को इंटर करने के बाद लगा कि बाहर जाना चाहिए और उसने गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट स्डेडियम में प्रैक्टिस करना उचित समझा। इस समय रिया वैजनाथ मिश्रा व स़ृजन त्रिपाठी की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही हैं।
यह है सपना रिया भारतीय टीम में शामिल होना चाहती हैं। देश के लिए स्वर्ण लाने का उनका सपना है। इसके लिए वह कडी मेहनत कर रही हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications