Success Story: कभी एक पैसे के लिए भी रहना पड़ता था मोहताज, कड़े संघर्ष से खड़ा किया करोड़ों का Empire
Success Story Sangita Pandey Gorakhpur: कहते हैं कड़े संघर्ष और सतत प्रयास से हर मंजिल पाई जा सकती है। कुछ करने का इरादा ठान लिया जाए तो सब कुछ संभव है। आज हम एक ऐसी महिला की सक्सेस स्टोरी आप सभी को बताने जा रहे हैं जो कभी एक एक पैसे के लिए मोहताज थी। जीवन कठिन दौर से गुजर रहा था। तब इस महिला ने कुछ करने की ठानी और महज कुछ रुपयों से करोबार शुरु कर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया। कई समस्याएं भी आई। कई जगह आलोचना भी सुननी पड़ी लेकिन गोरखपुर के शिवपुर साहबाजगंज की संगीता ने कभी हिम्मत नहीं हारी।उनका कठोर परिश्रम अब भी जारी है।
ऐेसे शुुरु किया पैकेजिंग का बिजनेस संगीता पाण्डेय बताती है कि जीवन में एक समय ऐसा था जब तंगी का सामना करना पड़ रहा था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पति पुलिस विभाग में है। उनकी आय से घर का खर्च मुश्किल से चल पा रहा था। इसके बाद मैंने कई जगह काम की तलाश की लेकिन नहीं मिला। इसके बाद मैंने महज कुछ रुपयों से पैकेंजिंग का बिजनेस शुरु किया और इसे सिद्धिविनायक नाम दिया।

करनी पड़ी कड़ी मेहनत संगीता बताती हैं कि ये सब इतना आसान नहीं था। मैंने पैकेंजिग का बिजनेस शुरु तो कर दिया पर शुरुआत में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई दुकानों पर आर्डर लेने जब पहुंची तो निराशा ही हाथ लगी। एक समय लगा कि अब यह बिजनेस बंद करना पड़ेगा । लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और अपना प्रयास जारी रखा।
जब मिलने लगा आर्डर संगीता कहती है मेरी खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब मेरे डिब्बे दुकानदारों को पसंद आने लगे और मुझे अच्छा खासा आर्डर मिलने लगा।
कई जिलों में है संगीता के डिब्बों की डिमांड संगीता आज खुद एक कंपनी बन चुकी हैं। इनके डिब्बे को अच्छी खासी डिमांड भी है। सिर्फ गोरखपुर में ही नहीं कई जिलों में इनके डिब्बों की सप्लाई होती है। देवरिया,कुशीनगर,महराजगंज सहित कई जिले इनके कार्य क्षेत्र में शामिल हैं।
सैकड़ों को मिला रोजगार संगीता ने कड़ी मेहनत से न सिर्फ खुद को खड़ा किया बल्कि आज कई महिलाओं को इन्होंने रोजगार दिया है। इनकी कंपनी में सैकड़ोंं कर्मचारी कार्यरत हैं। इनकी फैक्ट्री गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित शिवपुर शाहबाजगंज में है।
करोड़ों तक पहुंचाया कंपनी का कारोबार संगीता ने महज हजार रुपयों से कंपनी की शुरुआत की थी। आज इनकी कंपनी का कारोबार लगभग तीन करोड़ से ज्यादा हो चुका है। लेकिन इनकी मेहनत अभी भी जारी है।
लोगों से की यह अपील संगीता ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए। सुख और दु:ख जीवन का हिस्सा है। कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और कठिन परिश्रम जारी रखना चाहिए।














Click it and Unblock the Notifications