Success Story: गांव की रहने वाली 'रुपल सिंह' ने ऐसे हासिल किया मुकाम, 'फोन पे' कंपनी ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी
Success Story Rupal Singh Gorakhpur: सतत प्रयास से सफलता पाई जा सकती है, इसका एक बेहतरीन उदाहरण बस्ती जिले की रहने वाली रुपल सिंह हैं। रुपल सिंह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर की कंप्यूटर साइंस की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर देश की नामी डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे में एक बड़ी जिम्मेदारी हासिल की है। फोनपे ने रुपल को 33.5 लाख रुपए की पैकेज ऑफर की है।
बचपन से हैं प्रतिभाशाली बस्ती जिले के पिपरा गौतम गांव की रहने वाली रुपल सिंह बचपन से ही मेधावी हैं। प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर प्राप्त कर उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। यहां उन्होंने कम्प्यूटर साइंस विषय में अपनी रुचि दिखाई।

ऐसे हुआ चयन मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रोफेसर वीके द्विवेदी ने बताया कि छात्रा रुपल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान रुपल ने दो हजार से अधिक कोडिंग प्रॉब्लम को हल किया।यही उनकी यूएसपी थी। इसी आधार पर कैंपस में आए कई कंपनियों ने उन्हे अच्छे पैकेज दिए। अब जाकर उन्हे फोन पे ने ऑफर दिया है। इन्होने बताया कि हम लगातार कई कंपनियों से संपर्क में रहते हैं। कंपनियों को जिस पोस्ट के लिए जरुरत होती है वो पूरा पैटर्न भेजते हैं। इस पैटर्न और प्रोफाइल पर जो छात्र योग्य होते हैं उन्हे कंपनी को बताया जाता है। फिर जब कंपनी पूरी तरह संतुष्ट हो जाती है तब छात्रों का चयन करती है।
सेल्फ स्टडी को देती हैं महत्व रुपल बताती हैं कि एक अच्छी योजना बनाकर अगर किसी भी लक्ष्य के लिए तैयारी की जाए और लगातार प्रयास जारी रखा जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। सेल्फ स्टडी पर छात्रों को विशेष ध्यान देना चाहिए। सेल्फ स्टडी से बड़ी से बड़ी परीक्षा निकाली जा सकती है।
माता-पिता को नाज पल की इस सफलता पर उनके माता पिता बेहद खुश हैं। पिता प्रवीण सिंह कहते हैं कि आज बेटी ने हम सभी का मान बढ़ाया है। बेटी ने यह साबित किया है कि वह बेटों से कम नहीं है। जनपदवासियों को बेटी पर नाज है। रुपल की बड़ी बहन लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी कर रही है और भाई प्रयागराज से आईआईटी प्रयागराज से बीटेक कर रहे हैं।
फोन पे कंपनी फोनपे एक डिजिटल पेमेंट सेवा प्रदान करने वाली एक कंपनी है, जिसका मुख्यालय बैंगलोर, भारत में स्थित है। इसकी स्थापना दिसम्बर 2015 में समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर ने की थी। यह एक एप है, जो अगस्त 2016 से यूपीआई का इस्तेमाल कर पैसे के आदान प्रदान की सुविधा प्रदान करता है। यह एप 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications