Gorakhpur News: एसएसपी ने बताए Cyber Crime से बचने के उपाय, छात्राओं से की यह खास अपील

Gorakhpur News: एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर की पाठशाला महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज में लगी। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के कई उपाय छात्राओं को बताए। इसके साथ ही कई अपील भी उन्होंने की वहां मौजूद सभी लोगों से की।

उन्होंने साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए सुरक्षा प्रबंधन के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करने से बचें। कई बार ऐसा होता है कि जब सहेलियां में कभी छोटा विवाद भी होता है तो वह उनकी फोटो वायरल कर देती हैं और इसका फायदा साइबर अपराधी उठा लेते हैं।

gorakhpur

साइबर क्राइम का शिकार होने पर यहां करें शिकायत

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने साइबर अपराध से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 7839 876674 और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। इसके अलावा पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in की जानकारी भी उन्होंने दी।

ये सुझाव दिए

-यूपीआई के माध्यम से आने वाले पेमेंट रिक्वेस्ट नोटिफिकेशन को एक्सेप्ट /अलाउ करने से पहले उसको भेजने वाले की पहचान अवश्य कर लें।

-किसी भी अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल करने में सावधानी बरतें।

-सोशल मीडिया अकाउंट को हमेशा प्राइवेट रखें तथा अनजान लोगों से कभी ना जुड़े।

-किसी भी सरकारी योजना के नाम पर पैसे मांगे जाने पर खाते में पैसा ना जमा करें।

-किसी को भी अपनी व्यक्ति जानकारी, ईमेल आईडी, पासवर्ड ओटीपी, एटीएम पिन कभी ना दें।

एसएसपी ने छात्राओं से खास अपील

*छात्राओं से बोले एसएसपी गोरखपुर, बहुत घनिष्ठ सहेली को भी निजी फोटो ना करें शेयर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+