गोरखपुर सिक्सलेन:आर्थिक विकास को लगेंगे पंख,शुरु हुआ सर्वे का काम
सीएम सिटी गोरखपुर में जल्द ही सिक्सलेन बनकर तैयार हो जाएगा।इसके लिए सर्वे का काम भी शरु हो गया है।यह सिक्सलेन कालेसर से पैडलेगंज,मोहद्दीपुर होते हुए जगदीशपुर तक 28किलोमीटर तक लंबा होगा।
गोरखपुर,1अगस्त:सीएम सिटी गोरखपुर में जल्द ही सिक्सलेन बनकर तैयार हो जाएगा।इसके लिए सर्वे का काम भी शरु हो गया है।यह सिक्सलेन कालेसर से पैडलेगंज,मोहद्दीपुर होते हुए जगदीशपुर तक 28किलोमीटर तक लंबा होगा।पहले यह सिक्सलेन कालेसर से पैडलेगंज तक बनना था। सूबे के मुख्यमंत्री और गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक योगी आदित्यनाथ ने इसे बढ़ाकर जगदीशपुर तक कर दिया है।इससे तेजी से विकसित हो रहे गोरखपुर के आर्थिक विकास को पंख लगेंगे और यातायात सुगम होगा।

कालेसर से जगदीशपुर तक बनेगा सिक्सलेन
गोरखपुर सिक्सलेन बनने की हरी झंडी मिल गई है।पहले इसे कालेसर से पैडलेगंज तक बनाया जाना था पर अब इसका विस्तार करते हुए इसे जगदीशपुर तक कर दिया गया है। जी हां अब सिक्सलेन की लंबाई 28 किलोमीटर होगी।इसका सर्वे कार्य शुरु हो चुका है।
बिहार,पश्चिम बंगाल व असम को जोड़ता है यह मार्ग
इस सिक्सलेन के निर्माण से बिहार,पश्चिम बंगाल,असम के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह महत्वपूर्ण मार्ग है जो बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल व असम भी जाता है। ऐसे में इसके निर्माण से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।इसके साथ ही अन्य विकास की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
गोरखपुर को देगा नई पहचान
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद नि:सदेह गोरखपुर में विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।वर्तमान में सूबे के मुख्यमंत्री का यह गृह जनपद है और अपने गृह जनपद के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।इस सिक्सलेन के निर्माण से गोरखपुर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।रोजगार के अवसर का सृजन होगा।
नहीं करना होगा जाम का सामना
इसके निर्माण से यातायात सुगम होगा।जाम की समस्या खत्म होगी। इसके साथ ही आमजन को जीवन में रफ्तार मिलेगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।









Click it and Unblock the Notifications