स्कॉलरशिप: छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि आज
Scholarship Form 2022-23 - Know how to fill scholarship application forms online
गोरखपुर,5अक्टूबर: आठवी में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को सरकार एक हजार रुपये की राशि दे रही है।यह छात्रवृत्ति 9वी से 12वी तक छात्रों को मिलेगी।अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो जल्द आवेदन करें।आज ही आवेदन की आखिरी तिथि है।www.entdata.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन के बाद जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल होंगे उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

जिन छात्रों ने योग्यता राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय की कक्षा सात की परीक्षा 55 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की है वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उनके परिवार की समस्त श्रोतों से आय 3.5 लाख है। ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय, प्राइवेट विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी अर्ह नहीं हैं। ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद 6 से 8 अक्तूबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कराया जा सकेगा। परीक्षा छह नवंबर को होगी। अन्य पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित तथा शारीरिक रूप से चुनौतीग्रस्त अभ्यर्थी द्वारा आरक्षण सम्बन्धी तहसीलदार,सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप पर निर्गत प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य है।आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड न होने की दशा में उन्हें सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी की तरह माना जाएगा ।आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को स्वयं का आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।












Click it and Unblock the Notifications