Sawan 2025:सावन में ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न,भूल से भी ना करें ये गलतियां,मान लें ज्योतिषाचार्य की बातें
Sawan 2025 Astrologer Tips : सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो चुका है। भोर से ही शिवालयों पर लंबी कतार लगी है। सभी अपने भोलेनाथ की आराधना में लीन दिख रहे हैं। शिव भक्त पूजा में या पूरे सावन माह में कौन सी गलती ना करे और सोमवार को कैसे विशेष पूजा अर्चना करें यह जानने के लिए वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने ज्योतिषाचार्य अर्चना शुक्ला से खास बातचीत की।
उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। बाबा भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं ।

सावन का सोमवार
ज्योतिषाचार्य अर्चना शुक्ला ने बताया कि इस सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। जिस दिन व्रत रखना काफी फलदायी होता है। श्रावण माह का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को, दूसरा सावन सोमवार 21 जुलाई को, तीसरा सावन सोमवार 28 जुलाई को और चौथा सावन सोमवार 04 अगस्त को रहेगा।
ऐसे करें आराधना
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक सर्वप्रथम स्नान करके साफ कपड़े धारण करें। गंगाजल या शुद्ध जल से पूजा स्थान को पवित्र करें। शिवलिंग को पहले शुद्ध जल या गंगाजल से स्नान कराएं। अब पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से अभिषेक करें। फिर से जल से शिवलिंग को धोकर साफ करें।अब बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल चढ़ाएं। चंदन का तिलक करें, धूप-दीप जलाएं। मिठाई या फल अर्पित करें। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें अंत में आरती करें।

ना करें ये गलतियां
अगर आप घर से निकलते है और कही बाहर से जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो इससे भी ज्यादा फलदायी अपने घर से जल अर्पित करना होता है। कभी भी शिव की जलधारा टूटने नहीं देनी चाहिए। जब हम शिव पर जल चढ़ाते हैं तो उसे एक धार बनाकर चढ़ाया जाता है।शिव की जलधारी को कभी भी लांघना नहीं चाहिए । शिव पर जल चढ़ाते समय आपका मुख उत्तर दिशा की ओर हो।












Click it and Unblock the Notifications