SAWAN 2024: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, किया अभिषेक

सावन माह का आज पहला दिन है। पहले ही दिन सोमवार पड़ने से शिवभक्तों का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। ब्रम्ह मुहूर्त से ही भक्तों की लंबी कतार शिवालयों के बाहर देखी जा रही है।

भगवान शिव में लोगों की अपार आस्था देखने को मिल रही है। भोर से ही लड़कियां, महिलाएं, बच्चें, बुजुर्ग सभी कतार में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए।

SAWAN 2024 Shiva devotees gathered in Shiva temples on the first day of Sawan performed Abhishek

मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिख रही है। सभी अपने आराध्य को बस पूजना चाहते है। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव के प्रिय भांग, धतूर, बेलपत्र, मदार, पुष्प, शहद, गंगाजल, चंदन, अक्षत सहित अन्य चीजों से अभिषेक किया।

Recommended Video

    SAWAN 2024: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, किया अभिषेक

    हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज रहा था। मानों सभी शिव की भक्ति में पूरी तरह डूबे हों। सुबह से ही जगह जगह भांग, धतुर, मदार सहित अन्य सामग्रियां मंदिरों के बाहर देखी जा रही हैं।

    गोरखपुर के महादेव झारखंडी मंदिर , मान सरोवर मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, छोटे काजीपुर स्थित शिव मंदिर, धर्मशाला शिव मंदिर, जटाशंकर मंदिर, शिव मंदिर सूरजकुंड, मुंजेश्वरनाथ मंदिर, सती माता मंदिर, शिव मंदिर भरवलिया, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, शिवपुरी शिव मंदिर, बड़े काजीपुर स्थित शिव मंदिर, मेडिकल रोड स्थित शिव मंदिर, नागेश्वरपुर कॉलोनी पादरी बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+