UP Budget 2023: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट से बदलेगी शहर की सूरत, कॉलोनियों की यह बड़ी समस्या होगी खत्म
गोरखपुर में गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट के लिए योगी सरकार से 650 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट गोड़धोइया नाले का कार्य अब तेज गति से होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट में 650 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। इस नाले के निर्माण से गोरखपुर शहर की तस्वीर बिल्कुल बदल जाएगी। इसके साथ ही कॉलोनियों में लगने वाला पानी आसानी से निकलकर रामगढ़ताल में जा गिरेगा। बजट मिलने के बाद से भूमि अधिग्रहण सहित कई कार्यो को गति मिलेगी।
गोड़धोइया नाले के दोनों तरफ, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के पास से रामगढ़ताल तक सड़के विकसित की जाएंगी।स्ट्रीट लाइट व मार्केट डेवलेप किए जाएंगे। इसके साथ ही लगभग दो लाख लोगों की सीवरेज समस्या समाप्त होगी और एक बेहतर जल निकासी की व्यवस्था बनेगी। कुल 17 वार्डों बिछिया जंगल तुलसीराम पश्चिमी, शिवपुर सहबाजगंज, जंगल शालिग्राम, बिछिया जंगल तुलसीराम पूर्वी, रेलवे बिछिया कॉलोनी, शाहपुर, भेड़ियागढ़, घोसीपुरवा, सेमरा, बशारतपुर, मानबेला, राप्तीनगर, लोहिया नगर, जंगल नकहा, राम जानकी नगर, शक्तिनगर एवं चक्सा हुसैन के लोगों को उत्तम व्यवस्था प्राप्त होगी।
Recommended Video

UP Budget 2023: योगी आदित्यनाथ सरकार के बजट पर क्या बोले गोरखपुर के लोग?
गोड़धोइया नाला की लंबाई करीब 10 किलोमीटर है। डेढ़ से ढाई मीटर तक इसकी गहराई होगी। दोनों ओर सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। बीच में पुल का निर्माण भी किया जाएगा। पानी को शोधित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा।इससे रामगढ़ताल का पानी गंदा नहीं होगा। जमीन अधिग्रहण के लिए पांच सौ करोड़ से अधिक का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications