UP Budget 2023: योगी आदित्यनाथ सरकार के बजट पर क्या बोले गोरखपुर के लोग?
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज जो बजट पेश किया है उस पर गोरखपुर के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने इसका स्वागत किया है तो किसी ने लोकलुभावन बताया है।

Gorakhpur News: योगी सरकार ने बुुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-2024 का बजट पेश किया। इस बजट पर गोरखपुर के लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने बजट का स्वागत किया है तो किसी ने बजट को खोखला बताया है। किसी ने इसे आमजन के हित में बताया है तो किसी ने सिर्फ लोकलुभावन। आइए जानते हैं क्या कहते हैं गोरखपुर के लोग-

प्रदेश को नई दिशा व नई ऊंचाई देगा यह बजट- रवि किशन शुक्ला
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को प्रस्तुत बजट पर अपने विचार दिए । उन्होंने इस बजट को सर्वहितकारी व कल्याणकारी बताया है। बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने बताया कि यह बजट समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी है। इससे आमजन को सुविधा व संपन्नता मिलेगी। यह बजट उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाई व नई दिशा प्रदान करेगा। प्रदेश में विकास की गति को और तेज करेगा। उत्तर प्रदेश देश का तेजी से आगे बढ़ता प्रदेश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को नया स्वरुप दिया है। आज उत्तर प्रदेश देश के अन्य प्रदेशों के लिए उदाहरण स्वरुप है।

पूरी तरह चुनावी बजट- निर्मला पासवान
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट आम जनता के लिए नहीं है। यह पूंजीपतियों के लिए है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता को लुभाने वाला बजट है। जनता मंंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है। इस पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। मोदी जी के वादे खोखले हैं। यह सरकार पूरी तरह फेल है। यह सिर्फ चुनावी बजट है।

कृषि के विकास की दिशा में बड़ा कदम - जगदीश लाल
वरिष्ट पत्रकार जगदीश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कुशीनगर में जो कृषि विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है, वह पूर्वांचल के लोगों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है । इसलिए नहीं कि यह क्षेत्र कृषि प्रधान है, बल्कि यहां के विद्यार्थियों में कृषि के लिए लगाव व उस विधा के विकास की दिशा में बड़ा कदम है। यह एकदम नया है इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया था। बाकी जो भी चीजें हैं उन पर मुख्यमंत्री जब भी इस क्षेत्र में आए हैं तो लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है। औद्योगिक गलियारे के निर्माण में एक बड़ा काम होगा। निवेश भी होने जा रहे हैं। रोजगार सृजन होगा। यह सब स्वागत योग्य है।

महंगाई व रोजगार पर सरकार खामोश- विजय श्रीवास्तव
आप पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोक लुभावन बजट है। अगर बजट पर काम करना रहता तो प्रदेश में सारी परेशानियां नहीं बनी रहती। जो भी घोषणाएं ये कर रहे हैं या जो भी निवेश की बात कर रहे हैं इसमें जनता के लिए कुछ भी नहीं है। हम तो तब माने जब धरातल पर कुछ दिखे। ये पिछले कार्यो का सिर्फ उद्घाटन कर रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी के लिए इस सरकार में कुछ नहीं है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। व्यापारियों को कोई राहत नहीं है। यह पूरी तरह से जुमलेबाजी है।

देश व प्रदेश के औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित होगा पूर्वांचल- डॉक्टर महेन्द्र सिंह
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रोफेसर डॉक्टर महेन्द्र सिंह ने बजट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से मूलभूत संरचना को रफ्तार मिलेगी। पूंजीगत व्यय पर ज्यादा फोकस है। इससे सड़कें, रेल, वायुमार्ग, लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। जिससे औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार भी बढ़ेगा। गोरखपुर को मेट्रो, रामगढ़ताल, गोडधोइया नाला सहित कई चीजों की सौगात मिली है। इस पिछड़ा कहे जाने वाले इस हिस्से को देश व प्रदेश के औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करने का खाका तैयार किया गया है।

बजट का विकास से कोई मतलब नहीं- अमरेन्द्र निषाद
वरिष्ट सपा नेता अमरेन्द्र निषाद ने कहा कि यह बजट केवल जनता को लुभाने वाला है। विकास से कोई मतलब नहीं है। यह दूसरा कार्यकाल है लेकिन मेट्रो का कही दूर-दूर तक पता नहीं है। जो जमीन अधिग्रहित की जा रही है उसका मुआवजा भी सही से नहीं मिल पर रहा है। हमारे यहां भटहट से बांसस्थान की एक सड़क है उस पर भी मुआवजा नहीं मिला है और गरीबों का घर उजाड़ने की धमकी दी जा रही है। जब सपा की सरकार थी तब खुटहन में एम्स के लिए जमीन दी गयी थी। जिसे यहां से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। आज यह सरकार जबरन इस जमीन पर जंगल लगाया जा रहा है। जबकि यहां उद्योग लगाया जा सकता है।

पूरी तरह खोखला -आलोक मोदी
बसपा के महानगर अध्यक्ष आलोक मोदी ने बजट पूरी तरह खोखला बताया है। उन्होंने कहा कि आम जनता को इससे कोई फायदा नहीं दिख रहा है। सिर्फ आगामी चुनाव के मद्देनजर यह बजट पेश किया गया है।
Recommended Video
UP Budget 2023: लोकसभा चुनाव से पहले 'चुनावी वादों' पर खर्च होंगे 64 हजार करोड़ रुपये
,
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications