चिकन बिरयानी पैक करवा कर घर ले गया शख्स, पैकेट खोलते ही उड़ गए होश, जानिए क्या था अंदर

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शख्स नामी रेस्टोरेंट से चिकन बिरयानी पैक करवा कर घर ले गया। घर पहुंचते ही शख्स ने चिकन बिरयानी का पैकेट खोला। पैकेट के अंदर जो चीज नजर आई उसे देखकर शख्स के होश उड़ गए। उसने तुरंत मामले की जानकारी अपने परिचितों को दी और चिकन बिरयानी का पैकेट लेकर वापस रेस्टोरेंट पहुंच गया। उसने रेस्टोरेंट के मैनेजर को जब पैकेट के अंदर का नजारा दिखाया तो वह भी सन्न रह गया। इसके बाद मामला मैनेज करने और पैसे वापस लेने का ऑफर देने लगा। शख्स ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

चिकन बिरयानी में मिला मरा हुआ चूहा

चिकन बिरयानी में मिला मरा हुआ चूहा

शहर में रहने वाले दुर्गेश पटवा नाम के ग्राहक जो महेवा मंडी में अपने काम के दौरान वापस लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने सिंह बिरयानी के रेस्टोरेंट से चिकन बिरयानी पैक करवाई। बिरयानी लेकर दुर्गेश जब घर जाकर उसे खाने के लिए खोला तो उन्हें अपने आंखों पर यकीन नहीं हुआ। बिरयानी के पैकेट में उन्हें मरा हुआ चूहा दिखाई पड़ा। उन्होंने तत्काल अपने मोबाइल के कैमरे में इस घटना को कैद कर लिया और इसकी सूचना अपने परिचितों को दी।

मैनेजर ने मामला मैनेज करने की बात कही

मैनेजर ने मामला मैनेज करने की बात कही

दुर्गेश जब चूहा बिरयानी लेकर सिंह बिरयानी पहुंचे तो उन्होंने दुकानदार संचालक से पूछा कि भाई साहब आपके दुकान पर किस किस की बिरयानी मिलती है तो दुकानदार ने कहा सब चीजों की बिरयानी यहां मिलती है, इसके बाद दुर्गेश ने अपने पास रखा हुआ बिरयानी का पैकेट दिखाया जो उन्होंने सिंह बिरियानी से पैक करवाया था। बिरयानी को देखते ही सन्न रह गया और दुर्गेश को किनारे ले जाकर समझाने बुझाने लगा और कहा कि मामला मैनेज कर लेते हैं। संचालक ने पैसा वापस करने का ऑफर भी दिया, जिसे दुर्गेश ने ठुकरा दिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

मैनेजर भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ, उल्टे पैसे की लालच में दुर्गेश को यह सब षड्यंत्र रचने का साजिशकर्ता बताने लगा। दुर्गेश ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। फिलहाल, कैमरे पर कुछ भी बोलने से दुकानदार संचालक और ग्राहक ने साफ मना कर दिया है। वहीं, इस मामले पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी कैमरे पर कुछ भी कहने से मना करते हुए कहा कि यह जांच का विषय है और जांच के बाद दोषी रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+