पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखा किया रवाना
PM Modi Visit Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गोरखपुर के प्लेटफार्म नंबर एक से गोरखपुर-लखनऊ व जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गोरखपुरवासियों का उत्साह देखने लायक था। वंदे भारत ट्रेन से पूर्वांचल को नई दिशा व गति मिलेगी।
पीएम ने वंदे भारत ट्रेन के बारे में बताते हुए कहा कि एक समय था जब लोग पत्र द्वारा ट्रेनों के हॉल्टेज की मांग करते थे। आज समय बदल चुका है। देश के कोने कोने से लोग यह मांग कर रह हैं कि मेरा क्षेत्र से वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए। आज पूरे देश में वंदे भारत की मांग है। वंदे भारत देश को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पीएम ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन ने मध्यम वर्ग के लोगों को सुविधाओं के साथ उम्मीदों को नई उड़ान दी है। आज लोग कम समय में ज्यादा दूरी तय कर रहे हैं। बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इस ट्रेन ने एक नई क्रांति की शुरुआत की है।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ अनिल कुमार लाहोटी ने वंदे भारत नाम की ट्रेन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ट्रेन का शेड्यूल बहुत सुविधाजनक है और यह इस रूट की सबसे तेज ट्रेन से भी तेज होगी, जिससे लोगों के यात्रा समय में दो घंटे की बचत होगी।
PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने नेपाली भाषा में अनुवादित शिव पुराण और शिव महापुराण का किया विमोचन
जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस एक ऐसी ट्रेन है जो भारत के दो महत्वपूर्ण शहरों, जोधपुर और अहमदाबाद के बीच यात्रा करना आसान बना देगी। यह रास्ते में पाली, आबू रोड, पालनपुर और मेहसाणा जैसे अन्य शहरों में भी रुकेगी। यह ट्रेन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पर्यटकों को जोधपुर और अहमदाबाद के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications