PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने नेपाली भाषा में अनुवादित शिव पुराण और शिव महापुराण का किया विमोचन

PM Modi Gorakhpur Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पीएम ने नेपाली भाषा में अनुवादित शिव पुराण व शिव महापुराण का विमोचन किया।

पीएम ने इस पुस्तक का विमोचन करने पर खुद को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रेस संस्था नहीं आत्मा है। यह सनातनियों को लागत मूल्य से कम मूल्य पर पुस्तकें प्रकाशित होती हैं। इसके वजह से धर्म ग्रंथ सनातनियों के घर में पहुंचे हैं। आज यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी धरोहर है। गीता प्रेस ने हमेशा सामाजिक मूल्यों को महत्व दिया है।

pm

गीता प्रेस से अब तक शिवपुराण की विभिन्न भाषाओं में लाखों प्रतियां छप चुकी हैं, लेकिन 200 रंगीन लीला चित्रों के साथ आर्ट पेपर पर शिव महापुराण के प्रकाशन पहली बार हुआ है। शिव महापुराण का विशिष्ट अंक छपकर तैयार हो गया है। 1,088 पृष्ठ की इस पुस्तक का मूल्य 1,500 रुपये रखा गया है। पहले संस्करण में पांच हजार पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। प्रयोग के तौर पर हनुमान चालीसा को सर्वप्रथम आर्ट पेपर पर चित्रों के साथ छापा गया था। इसके बाद श्रीमद्भागवत गीता, रामचरितमानस, दुर्गा सप्तशती, सुंदर कांड और अब शिव पुराण को छापा गया है। शिव महापुराण की अब तक 22.5 लाख से अधिक प्रतियां हिंदी, गुजराती, बांग्ला, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और उड़िया भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं। गीता प्रेस से अब तक सात भाषाओं में शिव महापुराण का प्रकाशन हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+