Radha Mohan Das: हिंदू महासभा से राजनीति की शुरुआत कर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने का कुछ ऐसा रहा सफर
Political Career of Radha Mohan Das Agrawal: राज्य सभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। राधा मोहन दास का एक बेहतरीन राजनीतिक सफर है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से हिन्दू महासभा और फिर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की एक रोचक कहानी है। एक समय वह भी था जब उन्होंने बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ जीत दर्ज की थी। आइए एक नजर डालते हैं राधा मोहन दास के राजनीतिक सफर पर-
राधा मोहन दास अग्रवाल का जन्म गोरखपुर के दाऊदपुर में दाऊ दास अग्रवाल के घर 6 मार्च 1955 को हुआ। प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर में हुई। इसके बाद इन्होने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से 1976 में एमबीबीएस और 1981 में बाल रोग विज्ञान में एमडी किया। इसके बाद वह एक डॉक्टर के रुप में अपनी सेवा देनी शुुरु कर दी। इसी बीच वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़ गए।

गोरक्षपीठ के निमंत्रण पर शुरु की राजनीतिक पारी की शुरुआत राधा मोहन दास अग्रवाल के राजनीतिक जीवन की शुरुआत उस समय हुई जब तत्कालीन महंत योगी आदित्यनाथ ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया।यह वर्ष था 1998। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार संसदीय क्षेत्र का चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल को 2002 में मैदान में उतारा। राधा मोहन दास पहली बार हिन्दू महासभा से विधायक बनें।
जब भाजपा में हुए शामिल
विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल 2007 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दोबारा चुनाव लड़ा और फिर जीत दर्ज की। इसके बाद इन्होंने तीसरे व चौथे विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की।
जब योगी आदित्यनाथ के लिए छोड़ दी शहर विधानसभा की सीट
जब बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर विधानसभा सीट अपना उम्मीदवार बनाया उस समय राधा मोहन दास ने सहर्ष यह सीट खाली कर दी। इतना ही नहीं पूरे चुनाव सीएम योगी की जीत सुनिश्चित करने में लगे रहे।
जब राज्यसभा सांसद के लिए हुए निर्वाचित
पार्टी ने उनके समर्पण को देखते हुए 31 मई 2022 को राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रुप में नामित किया। इस चुनाव में राधा मोहन निर्विरोध निर्वाचित हुए।
बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्री
बीजेपी ने इनकी कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण को देखते हुए 29 जुलाई यानी आज राधा मोहन दास अग्रवाल को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications