PM Modi: अमृत भारत स्टेशनों का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास, यहां देखें पूरी डिटेल

PM Modi News Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वह 6 अगस्त को अमृत भारत योजना के तहत चिन्हित पूर्वात्तर रेलवे के 51 में से 12 स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। पीएम किसी एक जगह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जगहों से जुड़ सकते हैं। शिलान्यास समारोह को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे केे 51 व पूरे देश के 1275 स्टेशन चिन्हित किए गए हैं। पहले फेज में कुछ स्टेशनों का शिलान्यास होगा। इसके बाद इन स्टेशनों का पुनर्निमाण होगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने बोर्ड को चिन्हित स्टेशनों की सूची भेज दी है। अगले सप्ताह सूची पर बोर्ड की मुहर लगने की उम्मीद है।

pm

पहले फेज में पूर्वोत्तर रेलवे के जिन 12 स्टेशनों का शिलान्यास होगा उनमें बस्ती व देवरिया हो सकते हैं। 51 स्टेशनों में चिन्हित रामघाट, भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा,बलरामपुर,मऊ, आजमगढ़,खलीलाबाद,मगहर,सिद्धार्थनगर आदि के टेंडर की प्रक्रिया शुरु हो गयी है।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन केंद्र सरकार की बेहतर योजना है। इसके तहत कई स्टेशनों को चिन्हित किया गया है। पीएम मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। रेलवे अपनी तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+