Pahalgam Terror Attack: सीएम सिटी गोरखपुर में लगे 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे, पीएम मोदी से की यह अपील

Pahalgam Terror Attack Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम से 6 किमी दूर स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों द्वारा हुई 28 हिन्दुओं की निर्मम हत्या पर इस समय पूरे देश में आक्रोश हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर में गुरुवार को भारी आक्रोश देखने को मिला। वैसे तो पूरे जिले में लोगों का आक्रोश साफ दिख रहा था लेकिन गोरखपुर के असुरन -पादरी बाजार रोड पर स्थित महुआ तिराहे पर लोगों का भारी आक्रोश उनकी पीड़ा और मृतकों के प्रति उनकी संवेदना को साफ बयां कर रहा था।


लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

महुआ तिराहे पर गुरुवार शाम कुछ समय के लिए ट्रैपिक रुक गई। हाथ में कैंडल लिए लोग पहलगाम में मारे गए लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे थे तो दूसरी तरफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

pahalgam terror attack


लोगों में भारी आक्रोश

इस दौरान लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला। एक स्वर से सभी ने सख्त कार्रवाई की मांग की।


पीएम मोदी से की अपील

लोग एक स्वर से पीएम मोदी से सिर्फ यही कह रहे थे - " मोदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं " लोग पीएम मोदी से सख्त कार्रवाई की मांग के साथ बार - बार आर - पार की लड़ाई की बात भी कर रहे थे।

कड़े शब्दों में निंदा करते है

पार्षद सुधीर यादव ने कहा कि पहलगाम की घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते है। हम इसका विरोध करते हुए सरकार से कड़ी से कड़ी कारवाई की मांग करते है। कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सुजीत कुमार, विवेक चौहान, सुनील, आलोक, संजीव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+