गोरखपुर में महिला सिपाही की डेंगू से मौत, तेजी से बढ़ रहे मरीज
गोरखपुर में डेंगू भयावह रुप में तेजी से बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को चौरी-चौरा थाने में तैनात महिला सिपाही की डेंगू से मौत हो गयी। उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था।
Gorakhpur News: गोरखपुर में डेंगू भयावह रुप में तेजी से बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को चौरी-चौरा थाने में तैनात महिला सिपाही की डेंगू से मौत हो गयी। उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। तीन दिन से उनकी तबियत खराब थी और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था।

चौरी-चौरा थाने में तैनात सिपाही प्रियंका सिंह की मूल रुप से जौनपुर की रहने वाली हैं। 2011 बैच की सिपाही प्रियंका अपने पति और तीन साल के बेटे के साथ किराए के मकान में गोरखपुर रहती थी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने इनकी मौत की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष चौरी-चौरा ने बताया कि महिला के परिजनों ने डेंगू की वजह से मौत होने की बात बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वर्तमान समय में गोरखपुर में डेंगू मरीजों की संख्या दौ सौ से अधिक हो गयी है।
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की मौत डेंगू से हुई है या नहीं इसके जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित मरीजों के घरों के आस-पास सोर्स रिडक्शन कराया जा रहा है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications