Puja Special Trains : उत्तर प्रदेश,बिहार व दिल्ली के यात्रियों को तोहफा,रेलवे ने शुरु की नई ट्रेनें
Railway Update Gorakhpurरेलवे ने दो और पूजा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली-दरभंगा व आनंद बिहार-मुजफ्फरपुर चलाने का निर्णय लिया है।इससे दिल्ली,उत्तर प्रदेश व बिहार के यात्रियों को राहत मिलेगी।
Railway Update Gorakhpur: दीपावली व छठ पर्व पर उत्तर प्रदेश,बिहार व दिल्ली के यात्रियों को अपने घर लौटने में कोई असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरु करने का निर्णय लिया है।रेलवे ने नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली व आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर को द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल के रुप में चलाने का निर्णय लिया गया है।ये ट्रेनें 17अक्टूबर व 20 अक्टूबर से चलायी जाएंगी।

नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली
यात्रियों की सुविधा के लिए 04012/04011 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 17 अक्टूबर से 10 नवम्बर, 2022 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को तथा दरभंगा से 18 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2022 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 08 फेरों के लिये किया जायेगा। 04012 नई दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 17 अक्टूबर से 10 नवम्बर, 2022 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, लखनऊ से 03.40 बजे, गोरखपुर 09.15 बजे, नरकटियागंज से 12.05 बजे, रक्सौल से 12.55 बजे तथा सीतामढ़ी से 14.35 बजे छूटकर दरभंगा 16.00 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 04011 दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2022 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से 18.00 बजे प्रस्थान कर सीतामढ़ी से 19.15 बजे, रक्सौल से 21.30 बजे, नरकटियागंज से 22.20 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 01.45 बजे, लखनऊ से 08.05 बजे, बरेली से 11.37 बजे तथा मुरादाबाद से 13.35 बजे छूटकर नई दिल्ली 16.40 बजे पहुॅचेगी।
आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर
इसी क्रम में 04048/04047 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर को भी चलाने का निर्णय लिया गया है।
आनन्द विहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 20 अक्टूबर 2022 को तथा मुजफ्फरपुर से 21 अक्टूबर, 2022 को 01 फेरे के लिये किया जायेगा। 04048 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर, 2022 को आनन्द विहार टर्मिनस से 12.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 15.35 बजे, चन्दौसी से 17.25 बजे, लखनऊ से 23.15 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर 04.45 बजे, छपरा से 07.45 बजे तथा हाजीपुर से 09.20 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 10.25 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 04047 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर, 2022 को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 13.55 बजे, छपरा से 15.35 बजे, गोरखपुर से 18.45 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 00.35 बजे, चन्दौसी से 04.30 बजे तथा मुरादाबाद से 05.40 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 10.10 बजे पहुॅचेगीं।












Click it and Unblock the Notifications