नव निर्वाचित एमएलसी डॉक्टर धमेद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह का शनिवार को गोरखपुर में प्रथम आगमन हुआ।इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत का क्रम बस्ती से लेकर गोरखपुर तक रहा।
गोरखपुर,6अगस्त: नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह का शनिवार को गोरखपुर में प्रथम आगमन हुआ।इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत का क्रम बस्ती से लेकर गोरखपुर तक रहा।

जानकारी के मुताबिक,डॉक्टर धमेंद्र सिंह सुबह लखनऊ से गोरखपुर के लिए सड़क मार्ग से निकले।पहले उन्होंने अयोध्या पहुंच हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की। बस्ती, संतकबीर नगर जनपद में जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ।महानगर की सीमा में प्रवेश करने पर नौसढ़ में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के साथ पदाधिकारियों द्वारा ऐतिहासिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।इसी तरह नौसढ़ चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक,टीडीएम तिराहा, भगत सिंह चौक,शास्त्री चौराहा,कचहरी चौराहा,बलदेव प्लाजा,गणेश चौराहा, यातायात चौराहा, धर्मशाला बाजार चौराहा , विश्वकर्मा मंदिर,झूलेलाल मंदिर पर, गोरखनाथ मंदिर गेट,10 नंबर बोरिंग, चंद्रा पेट्रोल पंप राजेंद्र नगर,विश्वविद्यालय चौराहा,मोहद्दीपुर चौराहा,गुरुद्वारा मोहद्दीपुर, गौतम गुरुग चौराहा,झारखंडी मंदिर गेट ,इंजीनियरिंग कॉलेज , रानीडीहा तिराहा,भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा पर पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
सांसद जगदंबिका पाल, कमलेश पासवान, विधायक विमलेश पासवान, विपिन सिंह ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सत्येंद्र सिन्हा, विश्व जीतांशु सिंह आशु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही,इंद्रमणि उपाध्याय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications