केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया नियुक्ति पत्र

Anganwadi Workers And Kamlesh Paswan News Gorakhpur: पोषण पखवाड़ा 2025 के समापन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा नव नियुक्त आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित किया गया.

मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय ग्रामीण राज्यमंत्री कमलेश पासवान , महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह , विधायक गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह, सांसद रवि किशन प्रतिनिधि जय यदुवंशी, उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया , जनप्रतिनिधि गणों के कर कमलों से नव नियुक्त आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।

gorakhpur news

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परियोजनाओं द्वारा पोषण रंगोली, पोषण रेसिपी स्टॉल, टॉयथान प्रदर्शन आदि लगाये गए. साथ ही बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का पोषण नृत्य , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का १००० दिन के पोषण महत्व को बताते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोरखपुर , परियोजना निदेशक गोरखपुर , जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं बाल विकास विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+