गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज से चोरी हुआ नवजात, बदहवास हुई मां

गोरखपुर। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इसके बाद मामले में थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

newborn baby missing from BRD medical college

क्या है पूरा मामला

राजघाट थाना क्षेत्र के चक्सा हुसेन निवासी राकेश बर्मा की पत्नी रूबी वर्मा को 23 जुलाई 2019 को डिलेवरी को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 24 जुलाई को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने रूबी वर्मा की डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए की। जन्म के बाद नवजात की हालत ठीक नहीं होने की वजह से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही उसका इलाज किया जा रहा था।

रात दो बजे गायब हुआ बच्चा

गुरुवार रात करीब 2 बजे नवजात शिशु वॉर्ड से गायब हो गया। परिजनों ने मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टरों का दबाव बढ़ने की वजह से परिजन गुलहरिया थाना पहुंचे और बच्चे के गायब होने की एफआईआर दर्ज करवाई। बता दें, घटना के बाद बच्चे की मां बदहवास हो गई है।

Recommended Video

      गोरखपुर में मिला युवती का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+