Indo-Nepal सीमा सोनौली से राजधानी दिल्ली तक की राह होगी आसान,चलेंगी ये खास बसें

परिवहन निगम ने गोरखपुर से दस रुटों पर एसी स्लीपर बसों को चलाने का निर्णया लिया।इन बसाें के चनले पर यात्रियों को राहत मिलेगी।

bus

Gorakhpur News: नेपाल सीमा से सटे सोनौली से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने दस महत्वपूर्णों रुटों पर स्लीपर एसी बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश निगम की अंतिम मुहर लगनी शेष हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। उम्मीद है जल्द ही यह बसें अपनी सेवा देनी शुरु कर देंगी।

इन रुटों पर चलेंगी स्लीपर बसें
परिवहन निगम जिन महत्वपूर्ण रुटों पर एसी स्लीपर बसों को चलाएगा उनमें गोरखपुर-लखनऊ,गोरखपुर-दिल्ली,गोरखपुर-वाराणसी,गोरखपुर-प्रयागराज,सोनौली-गोरखपुर-वाराणसी।

इन रुटों पर चलेंगी सीटिंग बसें
परिवहन निगम सीटिंग बसें भी चलाएगा। सीटिंग बसें जिन रुटों पर चलायी जाएंगी उनमें गोरखपुर-लखनऊ,गोरखपुर-वाराणसी,गोरखपुर-प्रयागराज,गोरखपुर-मथुरा-वृंदावन,सोनौली-गोरखपुर-वाराणसी

इसके साथ ही गोरखपुर को 25 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात भी मिलने वाली है।इससे शहर में आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

अभी वर्तमान में गोरखपुर से काठमांडू के लिए बस सेवा चलाये जाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। नए साल से गोरखपुर से नेपाल के काठमांडू तक बस सेवा शुरु की जाएगी। इसका किराया 11सौ निर्धारित किया गया है। इस बस का ट्रायल भी हो चुका है। अब जल्द ही यह बस सेवा शुरु हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+