NER Gorakhpur: स्वच्छता अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे ने इन स्टेशनों पर की यह खास पहल

NER Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय रेल पर 16 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक द्वितीय चरण में आयोजित स्वच्छता अभियान के नवे दिन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर स्टेशनों, ट्रेनों, आवासीय कॉलोनियों, डिपो एवं कारखानों में स्वच्छता सम्बन्धी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

वाराणसी मंडल के आज़मगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ तथा प्रयागराज रामबाग स्टेशनों एवं आस-पास के क्षेत्रों तथा ट्रेनों में गहन में साफ-सफाई की गई। वाटर टेस्टिंग किट से पानी की स्वच्छता की जाँच की गई। स्टेशनों पर यात्री उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन को साफ रखने एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया गया।

ner

इज्जतनगर मंडल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर एवं आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिये ट्रेनों में गहन सफाई की गई। रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों, रिटायरिंग रूमों, प्रतीक्षालयों एवं डॉरमेट्री में गहन सफाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+