NCSL: गोरखपुर के विधायक ने वैश्विक मंच पर आतंक के खिलाफ बुलंद की भारत की आवाज, जानिए क्या कहा?
National Conference of State Legislatures Boston Massachusetts America: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बांसगांव विधानसभा सीट से विधायक विमलेश पासवान ने अमेरिका के बोस्टन में आयोजित National Conference of State Legislatures (NCSL) में वैश्विक मंच से आतंक और दहशत के खिलाफ भारत की भावना को स्वर दिया। उन्होंने इस मंच से आतंक फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी।
विधायक विमलेश पासवान ने वैश्विक मंच से कहा कि आतंक की भाषा गोलियों और बारूद से शुरू होती है। जबकि इंसानियत की जुबान में संवाद, सहअस्तित्व और साहस बसते हैं।

भारत वह देश है जिसने गांधी की अहिंसा और भगत सिंह के बलिदान दोनों को जिया है। हम शांति के पक्षधर हैं लेकिन चुप रहने के नहीं।
आज आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति दुनिया के लिए एक आदर्श बन चुकी है। भारत आतंकवाद के हर रूप और हर रंग के खिलाफ है।

क्या है NCSL ?
1975 में स्थापित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ स्टेट लेजिस्लेचर ( एनसीएसएल ) संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्यों, क्षेत्रों और राष्ट्रमंडल के मौजूदा राज्य विधायकों से बना एक "गैर-पक्षपाती सार्वजनिक अधिकारियों का संघ" है।












Click it and Unblock the Notifications