सार्वजनिक जगहों पर नमाज न पढ़ने के निर्देश के बाद भी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पढ़ी गई नमाज
सार्वजनिक जगहों पर नमाज,पूजा या अन्य धार्मिक कार्यों पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध है। उसके बाद भी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ी गई।
Gorakhpur News: सार्वजनिक जगहों पर नमाज,पूजा या अन्य धार्मिक कार्यों पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध है। उसके बाद भी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ी गई। यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियों के वायरल होने पर पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और आरोपित की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति नमाज पढ़ने लगा।वहां मौजूद अन्य लोगों के मना करने के बावजूद भी वह नहीं माना और नमाज पढ़ता रहा। उसने कहां ट्रेन पकड़नी है और नजदीक में कोई मस्जिद नहीं है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। स्टेशन पर नमाज पढ़ने वाले की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
गोरखपुर में नमाज पढ़ने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ी जा चुकी है। 22 अक्टूबर, 2022 को कुशीनगर के खड्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस में नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया था। इसमें 4 लोगों ने स्लीपर कोच के गलियारे में चादर बिछा रखी थी। उस पर बैठकर नमाज पढ़ रहे थे। 23 जुलाई, 2022 को गोरखपुर में CDO संजय मीणा के सरकारी आवास के बाहर गेट पर बैठकर एक शख्स ने नमाज पढ़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications