सीएम सीटी में बदले वार्डों के नाम,राम प्रसाद ,भगत सिंह,अशफाक के नाम पर जाने जाएंगे यह वार्ड
गोरखपुर नगर निगम ने नई पहल की है।यहां 80 वार्डों में 50 वार्डों के नाम नए होंगे।जिसमें देश भक्त राम प्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खान,फिराक गोरखपुरी,दिग्विजयनाथ,मत्स्येंन्द्र नाथ के नाम पर भी कई वार्डों के नाम होंगे। नगर नि
गोरखपुर,3सितंबर:गोरखपुर नगर निगम ने नई पहल की है।यहां 80 वार्डों में 50 वार्डों के नाम नए होंगे।जिसमें देश भक्त राम प्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खान,फिराक गोरखपुरी,दिग्विजयनाथ,मत्स्येंन्द्र नाथ के नाम पर भी कई वार्डों के नाम होंगे। नगर निगम में 32 गांव के शामिल होने के बाद वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 80 हो गई है। नए दस वार्डों के साथ ही पुराने 40 वार्डों का नया नाम रखा गया है। अलीनगर, तुर्कमानपुर से लेकर मियां बाजार वार्ड का नाम बदल दिया गया है।

परिसीमन के प्रारुप को शासन की मंजूरी
नगर आयुक्त,अविनाश सिंह ने बताया कि परिसीमन के प्रारूप को शासन ने मंजूरी दे दी है। निगम में शामिल 10 वार्डों के साथ अन्य वार्डों का नया नामकरण किया गया है। वार्डों के नाम महापुरुषों और स्थानीय लोगों के नाम पर किया गया है। अब इसे लेकर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तरण कर परिसीमन को मंजूरी दे दी जाएगी।
बदले वार्डों के नाम
अब नगर निगम में शामिल वार्डों के नाम बाबा राघव दास, बाबा गम्भीरनाथ नगर, रानीडीहा, मदन मोहन मालवीय, बड़गो, संझाई, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद नगर, मत्स्येन्द्र नाथ, मोहनपुर आदि नाम से हो गए हैं। वहीं कई पुराने वार्डों का नाम बदल दिया गया है। पुर्दिलपुर का नाम विजय चौक, जनप्रिय विहार का नाम दिग्विजयनाथ कर दिया गया है। इसी तरफ मुफ्तीपुर वार्ड अब घंटाघर के नाम से जाना जाएगा। घोषीपुरवा का नाम राम प्रसाद बिस्मिल और बिछिया जंगल तुलसी राम पूर्वी का नाम शहीद शिव सिंह क्षेत्री का नाम से हो गया है। इसी तरह शेखपुर वार्ड गीता प्रेस के नाम से जाना जाएगा। रेलवे कालोनी वार्ड का वजूद खत्म कर इसे मैत्रीपुरम नाम दिया गया है। नौसढ़ इलाके के मोहल्लों को शामिल कर मत्स्येन्द्र नगर कर दिया गया है।
भगत सिंह के नाम पर होगा मोहद्दीपुर वार्ड
मोहद्दीपुर में सिख समुदाय की अधिक आबादी को देखते हुए इसका नाम भगत सिंह वार्ड कर दिया गया है। तुर्कमानपुर का नाम अब शहीद अशफाक उल्लाह नगर तो वहीं जटेपुर का नाम विश्वकर्मापुरम बौलिया कर दिया गया है। महेवा वार्ड को अब कान्हा उपवन नगर तो रसूलपुर वार्ड को अब महाराणा प्रताप वार्ड के नाम से जाना जाएगा। दिलेजाकपुर इलाके के मोहल्लों को अब महात्मा ज्योतिबा फुले नगर, तो वहीं दिवान बाजार इलाके को बेनीगंज के नाम से जाना जाएगा। महेवा से सटे गांव को मिलाकर देवी प्रसाद नगर नाम से वार्ड का गठन किया गया है।
शहीद को मिला सम्मान
इलाहीबाग का नाम भी बदल दिया गया है। इस वार्ड को अब शहीद बंधू सिंह के नाम से जाना जाएगा। वहीं दाउदपुर और बिलंदपुर इलाके के मोहल्लों को मिलाकर रघुपति सहाय फिराक नगर वार्ड का गठन किया गया है। इसी तरह जाफरा बाजार वार्ड का नाम अब आत्माराम नगर कर दिया गया है। मियां बाजार वार्ड को अब माया बाजार नाम से जाना जाएगा। इसी तरह भेड़ियागढ वार्ड का नाम विष्णुपुरम कर दिया गया है। हांसपुर का नाम बदल कर श्रीराम चौक और तिवारीपुर का नाम बदल की महर्षि दधीचि नगर वार्ड कर दिया गया है। इसी तरह मिर्जापुर वार्ड को शिवनगर तो चक्सा हुसैन वार्ड का नाम संत झूलेलाल नगर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications