गोरखपुर: रेलवे व एयरफोर्स हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज का मिले दर्जा,सांसद ने की मांग
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एं व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने गोरखपुर के विकास कार्यों की चर्चा की एंव अन्य कई महत्वपूर्ण मांगे उनके समक्ष रखी।
गोरखपुर, 22 जुलाई:गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एं व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने गोरखपुर के विकास कार्यों की चर्चा की एंव अन्य कई महत्वपूर्ण मांगे उनके समक्ष रखी।

ब्लैक स्पॉट के किनारे बने ट्रामा सेंटर
सासंद ने कहा कि गोरखपुर में जानलेवा सड़क हादसों की वजह यहां की कुछ सड़कें भी हैं, जहां ज्यादातर हादसों में लोगों को मौत ही मिलती है। परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी विभाग ने सर्वे कर सिटी और आसपास ऐसे 16 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं।इन सभी ब्लैक स्पॉट जगहों पर ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। अत: गोरखपुर के इन जगहों पर ट्रामा सेंटर बनाने की कृपा करें।
ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का मिले दर्जा
सांसद ने कहा कि गोरखपुर का रेलवे चिकित्सालय में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है। इस कमी के कारण यहां आने वाले गंभीर रोगियों को रेफर करना पड़ता है। ऐसे में इसे मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इससे छात्रों को चिकित्सा की पढ़ाई का मौका भी मिलेगा।सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद पूर्वांचल के कई जिलों के छात्रों को शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
इसके साथ ही सांसद ने गोरखपुर एयरफोर्स हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिलाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगे की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद को आश्वासन देते हुए सभी प्रस्तावों गंभीरता से विचार करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications